कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee की पार्टी (All India Trinamool Congress) (टीएमसी) ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने जिन नामों का ऐलान किया है, उनमें Babul Supriyo, पूर्व डीजीपी राजीव कुमार, वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी और मशहूर बंगाली अभिनेत्री (Koel Mallick) शामिल हैं।
‘टॉली क्वीन’ को राज्यसभा का टिकट
टीएमसी ने सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए कोयल मल्लिक के नाम की औपचारिक घोषणा की। बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में ‘टॉली क्वीन’ के नाम से मशहूर कोयल का जन्म कोलकाता में हुआ। वे न सिर्फ एक सफल अभिनेत्री हैं, बल्कि सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी रही हैं। बताया जाता है कि वे विधवाओं और बच्चों के लिए काम करती रही हैं। परिवार में राजनीति में कदम रखने वाली वे पहली सदस्य होंगी।
फिल्मी करियर में सुपरहिट सफर
कोयल मल्लिक ने अपने करियर में कई सुपरहिट बंगाली फिल्मों में अभिनय किया है। अपनी दमदार अदाकारी और स्क्रीन प्रेजेंस से उन्होंने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। उनके पिता Ranjit Mallick बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और प्रोड्यूसर रहे हैं, जबकि उनकी मां का नाम दीपा मल्लिक है।
शिक्षा और निजी जीवन
कोयल ने अपनी स्कूली शिक्षा मॉडर्न हाई स्कूल फॉर गर्ल्स से पूरी की। इसके बाद उन्होंने गोखले मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज से साइकोलॉजी में बीएससी (ऑनर्स) की डिग्री हासिल की। साल 2013 में उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर Nispal Singh से शादी की। शादी से पहले दोनों कई वर्षों तक रिश्ते में रहे थे। बंगाली सिनेमा में निसपल सिंह का भी बड़ा नाम है।
अन्य पढ़े: अभिषेक की समझदारी भरी पारी पर सुनील गावस्कर ने जताई खुशी
परिवार और संतुलित जीवन
साल 2020 में कोयल ने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम कबीर सिंह रखा गया। इसके बाद साल 2024 में वे बेटी की मां बनीं। कोयल मल्लिक रियल लाइफ में ग्लैमरस और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के लिए जानी जाती हैं। वे अपने फिल्मी करियर, सामाजिक कार्यों और पारिवारिक जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए भी सराही जाती हैं।
Read More :