పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 2.31 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Author Icon By digital
Updated: May 4, 2025 • 4:47 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत घटी

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह में सामूहिक रूप से 2.31 लाख करोड़ रुपये (2,31,177.3 करोड़ रुपये) की बढ़ोतरी हुई। स्थानीय शेयर बाजार में सुधार के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा लाभ में रही। समीक्षाधीन सप्ताह में जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), इन्फोसिस और आईटीसी के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई, वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत घट गई।

1.62 प्रतिशत के लाभ में रहा सेंसेक्स

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,289.46 अंक या 1.62 प्रतिशत के लाभ में रहा। बृहस्पतिवार को ‘महाराष्ट्र दिवस’ के मौके पर शेयर बाजार बंद रहे थे। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 1,64,959.62 करोड़ रुपये बढ़कर 19,24,235.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल का मूल्यांकन 20,755.67 करोड़ रुपये बढ़कर 10,56,029.91 करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 19,381.9 करोड़ रुपये बढ़कर 10,20,200.69 करोड़ रुपये रही।

एसबीआई का बाजार मूल्यांकन बढ़कर 7,14,014.23 करोड़ रुपये

एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 11,514.78 करोड़ रुपये बढ़कर 14,73,356.95 करोड़ रुपये पर और इन्फोसिस का 10,902.31 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 6,25,668.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईटीसी की बाजार हैसियत 2,502.82 करोड़ रुपये बढ़कर 5,38,294.86 करोड़ रुपये हो गई। एसबीआई का बाजार मूल्यांकन 1,160.2 करोड़ रुपये बढ़कर 7,14,014.23 करोड़ रुपये रहा। इस रुख केउलट बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 15,470.5 करोड़ रुपये घटकर 5,50,726.80 करोड़ रुपये रह गई।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर

हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 1,985.41 करोड़ रुपये घटकर 5,45,845.29 करोड़ रुपये पर आ गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 1,284.42 करोड़ रुपये घटकर 12,45,996.98 करोड़ रुपये रह गया। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews latestnews Market Capitalization trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.