తెలుగు | Epaper

Maharashtra : भिवंडी में डाइंग कंपनी में भीषण आग

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Maharashtra : भिवंडी में डाइंग कंपनी में भीषण आग

दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर, आग की चपेट में आए 3 फ्लोर

भिवंडी, महाराष्ट्र के ठाणे जिले का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है। यहां बड़ी संख्या में पावरलूम और डाइंग कंपनियां संचालित होती हैं। इसी औद्योगिक क्षेत्र की एक डाइंग कंपनी में अचानक भीषण आग लगने की घटना सामने आई।

महाराष्ट्र के भिवंडी (Bhiwandi) में एक डाइंग कंपनी में आग लगने से हड़कंप मच गया। हालात ये बन गए कि 3 फ्लोर आग की चपेट में आ गए। इसके बाद दमकल की पांच गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंचीं।

भिवंडी: महाराष्ट्र के भिवंडी के खोक्खा कंपाउंड स्थित (Nilesh Dyeing Company) निलेश डाइंग कंपनी में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कंपनी की तीन मंजिलें इसकी चपेट में आ गईं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।

कैसे लगी आग?

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

आग पूरी तरह बुझने के बाद नुकसान का आंकलन और आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।

डाइंग कंपनी जलकर खाक

मिली जानकारी के मुताबिक, डाइंग कंपनी पूरी तरह जल चुकी है। फायर ब्रिगेड को 5 घंटे से ज्यादा की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग पर काबू पाने के लिए डाइंग के आस-पास रिहायशी इलाका होने की वजह से इलाके में हड़कंप मच गया है।

अन्य पढ़े: PAK- अफगानिस्तान-पाकिस्तान तनाव पर चीन-रूस की एंट्री, शांति के लिए सख्त संदेश

12 फरवरी को मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के सामने लगी थी भीषण आग

12 फरवरी को मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के सामने  नेवल डॉकयार्ड में भी भीषण आग लगी थी। आग लगने की घटना रात करीब 10:15 बजे की थी। मिली जानकारी के मुताबिक, डॉकयार्ड परिसर के भीतर स्थित सर्वे यार्ड भवन में ये आग लगी थी, जिसकी भयावह वीडियो भी सामने आया था।

आग की लपटें और उठते हुए धुएं को देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए थे। आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची थीं और आग पर काबू पाया था।

इससे पहले गुजरात के अहमदाबाद में एक व्यावसायिक इमारत में आग लगी थी। जिसके बाद करीब 100 लोगों को मौके से सुरक्षित बाहर निकाला गया था। हालांकि इस घटना में किसी तरह की जनहानि की बात सामने नहीं आई थी।

अन्य पढ़े:

National- राज्यसभा चुनाव- टीएमसी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, बाबुल सुप्रियो को मिला टिकट

National- राज्यसभा चुनाव- टीएमसी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, बाबुल सुप्रियो को मिला टिकट

National- ट्रैफिक नियम तोड़े तो मिलेगा डबल झटका, अंक भी कटेंगे, लाइसेंस भी होगा रद्द

National- ट्रैफिक नियम तोड़े तो मिलेगा डबल झटका, अंक भी कटेंगे, लाइसेंस भी होगा रद्द

Holi 2026- इस बार होली बनाएं यादगार, रंगों का अनोखा जश्न मनाने इन शहरों का करें रुख

Holi 2026- इस बार होली बनाएं यादगार, रंगों का अनोखा जश्न मनाने इन शहरों का करें रुख

4 मार्च को रंगों का पर्व होली, जानें शुभ मुहूर्त और होलिका दहन की विधि

4 मार्च को रंगों का पर्व होली, जानें शुभ मुहूर्त और होलिका दहन की विधि

ओडिशा में दरिंदगी, युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या

ओडिशा में दरिंदगी, युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या

ग्रुप-1 मामले में बड़ा मोड़, SIT जांच पर हाईकोर्ट नजर

ग्रुप-1 मामले में बड़ा मोड़, SIT जांच पर हाईकोर्ट नजर

फिर बढ़े सोने के दाम, जानिए आज का ताजा भाव

फिर बढ़े सोने के दाम, जानिए आज का ताजा भाव

Railway- रेलवे में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, सेवा के बाद नौकरी के नए अवसरों का रास्ता साफ

Railway- रेलवे में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, सेवा के बाद नौकरी के नए अवसरों का रास्ता साफ

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870