పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Delhi : रोहिणी इलाके में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 3 लोग जिंदा जले

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: April 15, 2026 • 12:27 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

पति-पत्नी और 2 साल की मासूम की दर्दनाक मौत

दिल्ली के रोहिणी इलाके में झुग्गियों में लगी आग ने एक ही परिवार को खत्म कर दिया, जिसमें पति-पत्नी और उनकी 2 साल की बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई।

Delhi Rohini fire: दिल्ली के रोहिणी में स्थित झुग्गियों ( jhuggiyon ) में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई. यह आग करीब 6 झुग्गियों में लगी. आग इतनी भयावह थी कि उसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में पति-पत्नी और उनकी करीब 2 साल की मासूम बच्ची शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि आग देर रात अचानक भड़की, जब लोग अपने घरों में सो रहे थे. आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि प्लास्टिक कबाड़ (Plastic Scrap) में आग लगने के चलते यह हादसा हुआ. जिस जगह यह घटना हुई, वहां करीब 400 गज के प्लॉट में प्लास्टिक का कबाड़ जमा था और उसी के बीच कई झुग्गियां बनाकर लोग रह रहे थे।

दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

आग लगते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन संकरी गलियों के कारण बड़ी गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इसके चलते राहत और बचाव कार्य में भी देरी हुई. बावजूद इसके दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया।

अन्य पढ़े: National- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, केमिकल ट्रक से टकराई बस, 3 की मौत

दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके से तीनों शवों को बरामद किया. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, कैट्स एम्बुलेंस और बिजली विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं और राहत व बचाव कार्य में जुट गईं।

इलाके में पसरा सन्नाटा

इस हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोग काफी डरे हुए हैं और प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं. वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा है. तीन लोगों की मौत से पड़ोसियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #DelhiFire #Rohini #BreakingNews #TragicAccident #HindiNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.