36 लोग गंभीर रूप से झुलसे
छत्तीसगढ़ में हुए भीषण पावर प्लांट हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 36 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
राहत और बचाव कार्य जारी
घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है, घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट ( Power Plant) हादसे में अब तक 16 मौतें हो चुकी हैं। 4 की मौके पर ही जान गई, जबकि 5 की मौत रायगढ़ मेडिकल कॉलेज, 5 की जिला अस्पताल रायगढ़ और 2 की रायपुर के कालड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया था।
हादसे में कुल 36 लोग झुलसे (36 people suffered burns) हैं, 18 घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। फिलहाल 4 मृतकों की पहचान ठंडाराम और पप्पू कुमार और अमृत लाल पटेल (50) और यूपी के बृजेश कुमार के रूप में हुई है। बाकी की पहचान की जा रही है।
अन्य पढ़े: Overload Vehicle Rules : 15 अप्रैल से नए जुर्माना नियम लागू
हादसे के बाद प्लांट के बाहर मजदूरों के परिजन ने हंगामा किया। उन्होंने प्रबंधन पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। कुछ मजदूर लापता हैं। परिजन का कहना है कि प्रबंधन कोई जानकारी नहीं दे रहा है। वहीं कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।
मृतक परिजन को 35-35 लाख रुपए सहायता राशि और नौकरी देने का ऐलान किया
वेदांता प्रबंधन ने मृतक परिजन को 35-35 लाख रुपए सहायता राशि और नौकरी देने का ऐलान किया है। घायलों को 15-15 लाख रुपए दिए जाएंगे। इससे पहले PMO ने मुआवजे की घोषणा की थी। PMNRF से हर मृतकों के परिवार वालों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मृतकों के परिवार वालों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मृतकों के परिवार वालों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया।
अन्य पढ़े: