తెలుగు | Epaper

Bihar- ओडिशा दारोगा भर्ती पेपर लीक का मास्टरमाइंड पटना से दबोचा गया

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Bihar- ओडिशा दारोगा भर्ती पेपर लीक का मास्टरमाइंड पटना से दबोचा गया

पटना/भुवनेश्वर।ओडिशा पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने इस अंतरराज्यीय परीक्षा घोटाले के कथित मास्टरमाइंड नीतीश कुमार को बिहार के पटना जिले के खुसरूपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को स्थानीय पुलिस के सहयोग से दबोचा गया। फिलहाल (CBI) उससे गहन पूछताछ कर रही है, जिससे पूरे नेटवर्क की परतें खुलने की उम्मीद है।

बिहार कनेक्शन से चला रहा था पेपर लीक रैकेट

CBI सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार (Nitish Kumar) खुसरूपुर का ही रहने वाला है और बिहार से ही पूरे पेपर लीक रैकेट को ऑपरेट कर रहा था। इससे पहले इस मामले में ओडिशा के मुख्य आरोपी शंकर पुष्टि (प्रुस्ती) की गिरफ्तारी हो चुकी थी। पूछताछ के दौरान उसी ने नीतीश का नाम उजागर किया था, जिसके बाद CBI उसकी तलाश में जुट गई थी।

मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी से खुला बड़ा राज

CBI जांच में सामने आया है कि नीतीश कुमार न केवल योजना बनाने में शामिल था, बल्कि उम्मीदवारों की आवाजाही और सॉल्वर गैंग की व्यवस्था भी वही देखता था। शंकर पुष्टि और उसके सहयोगियों से मिली जानकारी के आधार पर एजेंसी ने लोकेशन ट्रेस कर खुसरूपुर में दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।

बस से उम्मीदवारों को ले जाया जा रहा था आंध्र बॉर्डर

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि नीतीश कुमार ही वह व्यक्ति था, जो उम्मीदवारों को बस में बैठाकर आंध्र प्रदेश बॉर्डर की ओर ले जा रहा था, जहां सॉल्वर गैंग प्रश्नपत्र हल करने वाला था। 3 अक्टूबर को इसके लिए बाकायदा बस बुक की गई थी। हालांकि, ओडिशा पुलिस की समय रहते कार्रवाई से यह साजिश नाकाम हो गई थी।

117 उम्मीदवार हिरासत में, गिरोह की साजिश विफल

ओडिशा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस में सवार 117 उम्मीदवारों को हिरासत में लिया था। इस ऑपरेशन में रवि भूषण और बिजेंद्र कुमार जैसे अन्य सदस्य भी शंकर पुष्टि के साथ शामिल थे। ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने SI परीक्षा 5 और 6 अक्टूबर को आयोजित की थी, लेकिन प्रश्नपत्र लीक की पुष्टि के बाद पूरा मामला उजागर हो गया।

Read Also : उज्जैन महाकाल मंदिर अलर्ट, 31 दिसंबर को भस्म आरती ऑफलाइन बुकिंग स्थगित

अंतरराज्यीय परीक्षा माफिया नेटवर्क का खुलासा

CBI का मानना है कि यह मामला एक बड़े अंतरराज्यीय परीक्षा माफिया नेटवर्क की ओर इशारा करता है, जिसकी जड़ें बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश तक फैली हुई हैं। एजेंसी को उम्मीद है कि नीतीश कुमार से पूछताछ के बाद कई और बड़े नाम सामने आएंगे। फिलहाल जांच जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Read More :

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

उन्नीस हजार की वाशिंग मशीन अब सात हजार में बड़ी छूट

उन्नीस हजार की वाशिंग मशीन अब सात हजार में बड़ी छूट

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

Bihar- बिहार की सियासत गरमाई, नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने रखी बड़ी शर्त

Bihar- बिहार की सियासत गरमाई, नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने रखी बड़ी शर्त

Delhi- ट्रंप के मंत्री बोले, भारत को चीन जैसा आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा

Delhi- ट्रंप के मंत्री बोले, भारत को चीन जैसा आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870