పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Agra Bareilly : मथुरा‑आगरा से बरेली सफर सिर्फ़ 2.5 घंटे में

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: August 5, 2025 • 11:23 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

परियोजना का परिचय

Agra Bareilly : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने आगरा-बरेली एक्सप्रेसवे ( Expressway) का काम तेज कर दिया है। इस ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे चरण का 30 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। आगरा-बरेली ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य 2027 में पूरा होने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद आगरा से बरेली तक का सफर 2.5 घंटे में पूरा हो जाएगा, जिसमें अभी 5 से 6 घंटे का समय लग जाता है। इस कॉरिडोर से आगरा के साथ-साथ मथुरा को भी पूरा फायदा मिलेगा। ये ग्रीन कॉरिडोर मथुरा से शुरू होकर हाथरस, कासगंज और बदायूं से होते हुए बरेली तक जाएगा

संपूर्ण आगरा-बरेली कॉरिडोर परियोजना को चार चरणों में विभाजित किया गया है:

मथुरा से हाथरस तक 66 किमी लंबी सड़क का 50 प्रतिशत काम पूरा

इस प्रोजेक्ट के तहत आगरा से बरेली तक 228 किमी लंबा 4 लेन का ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जिसकी लागत 7700 करोड़ रुपये है। इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में मथुरा से हाथरस तक 66 किमी लंबी सड़क का 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और इसे यातायात के लिए खोल भी दिया गया है। जबकि दूसरे चरण में हाथरस से लेकर कासगंज के बीच 57 किमी लंबी सड़क का 30 प्रतिशत हिस्सा पूरा कर लिया गया है। जिसके बाद, कासगंज से लेकर बदायूं तक 46 किमी और बदायूं से लेकर बरेली तक 59 किमी की सड़क बनाई जानी है, जिसका निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

एक्सप्रेसवे पर बनाए जाएंगे 20 फ्लाईओवर, 26 अंडरपास

Agra Bareilly : आगरा-बरेली ग्रीन एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 228 किमी होगी। इस एक्सप्रेसवे पर कुल 20 फ्लाईओवर, 26 अंडरपास, 5 बड़े पुल और 6 रेल ओवर ब्रिज होंगे। आगरा-बरेली एक्सप्रेसवे के बदायूं सेक्शन के एक अधिकारी ने बताया कि दूसरे चरण में हाथरस से कासगंज के बीच 57 किमी लंबे सेक्शन पर सड़क का 30 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि 57 किमी लंबा ये सेक्शन 1 साल में पूरा हो जाएगा और पूरे कॉरिडोर का काम 2027 में पूरा हो जाएगा। जिसके बाद मथुरा और आगरा से बरेली का सफर सिर्फ ढाई घंटे का हो जाएगा।

मथुरा इतना प्रसिद्ध क्यों है?

मथुरा और वृंदावन के जुड़वा शहर, जहां श्री कृष्ण का जन्म और लालन पालन हुआ, आज भी उनकी लीला और उनकी जादुई बांसुरी की ध्वनि से गुंजित रहते हैं। यहाँ के प्रमुख मंदिर है: गोविन्द देव मंदिर, रंगजी मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, बांकेबिहारी मंदिर और इस्कॉन मंदिर यहाँ के प्रमुख मंदिरों में से हैं।

आगरा में क्या देखने और करने लायक है?

Agra Bareilly : आगरा कई मुगल-युग की इमारतों, विशेष रूप से ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी के कारण एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जिनमें से तीन यूनेस्को की विश्व विरासत साइटें हैं। दिल्ली और जयपुर के साथ आगरा गोल्डन त्रिकोण पर्यटन सर्किट में शामिल है, आगरा ब्रज संस्कृति क्षेत्र के भीतर आता है।

अन्य पढ़ें: Delhi Zoo : दिल्ली चिड़ियाघर में खुशी की लहर

#AgraBareillyExpressway #BreakingNews #GreenCorridorIndia #HighwayProjectsIndia #HindiNews #InfrastructureDevelopment #LatestNews #NHAILatestUpdate

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.