Delhi Zoo : दिल्ली चिड़ियाघर में खुशी की लहर

Read Time:  1 min
Delhi Zoo
Delhi Zoo
FONT SIZE
GET APP

मादा बाघ ‘अदिति’ ने एक साथ दिए 6 शावकों को जन्म

दिल्ली (Delhi Zoo) के नेशनल ज़ूलॉजिकल पार्क (Park) में सोमवार को एक बेहद खास और खुशखबरी देने वाली घटना घटी, जब मादा बाघ अदिति ने एक साथ 6 शावकों को जन्म दिया

अदिति बनी सुपरमॉम

  • अदिति का यह प्रसव वन्यजीव संरक्षण के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
  • चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया कि सभी शावक और अदिति पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

दिल्ली के चिड़ियाघर में सोमवार को खुशी का माहौल रहा। बंगाल टाइगर प्रजाति की बाघिन अदिति ने एक साथ 6 शावकों को जन्म दिया। चिड़ियाघर के इतिहास में पिछले 20 सालों में यह पहला मौका है जब एक ही दिन में इतने सारे शावकों का जन्म हुआ है। मादा बाघ और उसके सभी बच्चे स्वस्थ हैं।

अधिकारियों के अनुसार, 7 साल की बाघिन अदिति ने सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच इन शावकों को जन्म दिया। अदिति को नागपुर के गोरेवाड़ा बचाव केंद्र से दिल्ली लाया गया था। चिड़ियाघर प्रशासन के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि यह न केवल बाघों की संख्या में वृद्धि करेगा, बल्कि संरक्षण प्रयासों को भी बढ़ावा देगा।

कड़ी निगरानी में शावक और मां

दिल्ली चिड़ियाघर के निदेशक, संजीत कुमार ने बताया कि अदिति और उसके नवजात शावकों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि जन्म के बाद के पहले 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए चिड़ियाघर की टीम पूरी सतर्कता बरत रही है। कुमार ने यह भी बताया कि मां बाघिन अपने बच्चों की देखभाल अच्छी तरह से कर रही है।

चिड़ियाघर प्रशासन ने बताया कि बाघिन को एक सुरक्षित और शांत वातावरण दिया गया है, ताकि वह अपने शावकों की अच्छी तरह देखभाल कर सके। इस नए परिवार के आने से दिल्ली के चिड़ियाघर में पर्यटकों के लिए एक और आकर्षण बढ़ गया है।

दिल्ली चिड़ियाघर की विशेषता क्या है?

चिड़ियाघर में दुनिया भर के लगभग 130 प्रजातियों के पशु और पक्षी, लगभग 1350 जानवर रहते हैं । राष्ट्रीय प्राणी उद्यान हर साल रॉयल बंगाल टाइगर, भारतीय गैंडे, दलदली हिरण, एशियाई शेर, भौंह सींग वाले हिरण और लाल जंगली मुर्गे के लिए संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम चलाता है।

दिल्ली चिड़ियाघर की एंट्री फीस कितनी है?

2021 में आखिरी बार कीमत बढ़ी थी। । दिल्ली चिड़ियाघर की सैर अब थोड़ी महंगी होने वाली है। चिड़ियाघर प्रबंधन टिकट की कीमत को 80 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये करने की योजना बना रहा है।

अन्य पढ़ें: Delhi Zoo NZP : देश की बेशकीमती संपत्ति को सीधे निजी हाथों में सौंपना शर्मनाक और खतरनाक, कांग्रेस ने सरकार से पूछा सवाल..

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।