Melodi meme : मोदी और मेलोनी की दोस्ती से जुड़ा ‘मेलोडी’ ट्रेंड अब सरकारी प्रचार का हिस्सा बन गया है। सोशल मीडिया पर लंबे समय से वायरल इस मीम को अब इंडिया पोस्ट ने अपने स्पीड पोस्ट अभियान में शामिल कर नया अंदाज़ दिखाया है। नेटिज़न्स द्वारा बनाए गए इस ट्रेंड को लोगों ने काफी पसंद किया और अब यह इंटरनेट पर फिर से चर्चा में है।
इंडिया पोस्ट का अनोखा प्रचार
इंडिया पोस्ट ने अपनी ‘#24 स्पीड पोस्ट’ सेवा को बढ़ावा देने के लिए दो खास पोस्टर जारी किए। पहले पोस्टर में मेलोडी टॉफी का पैकेट दिखाते हुए पूछा गया कि “इसे कल तक उन्हें कैसे पहुंचाया जाए?” इसके बाद दूसरे पोस्टर में जवाब दिया गया कि “अगले दिन डिलीवरी के लिए हमारी #24 स्पीड पोस्ट सेवा है।” सोशल मीडिया पर यह प्रचार तेजी से वायरल हो गया।
मोदी के गिफ्ट से फिर चर्चा
हाल ही में इटली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को पार्ले मेलोडी टॉफियां उपहार में दीं। इस पल का वीडियो मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया, जिसे कुछ ही घंटों में करोड़ों लोगों ने देखा। इस छोटे से गिफ्ट ने इंटरनेट पर नई बहस और मजेदार प्रतिक्रियाओं को जन्म दिया।
अन्य पढ़े: Salman Khan: 60 साल की उम्र में सलमान खान का शर्टलेस लुक
‘मेलोडी’ मीम की शुरुआत
साल 2023 में दिल्ली में आयोजित जी20 सम्मेलन के दौरान मोदी और मेलोनी की तस्वीरों से ‘मेलोडी’ मीम की शुरुआत (Melodi meme) हुई थी। बाद में जी7 सम्मेलन में मेलोनी ने खुद #Melodi हैशटैग का इस्तेमाल किया, जिसके बाद यह ट्रेंड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वायरल हो गया। अब इसी ट्रेंड का इस्तेमाल इंडिया Post ने अपने प्रचार अभियान में कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :