Tamil Nadu- तमिलनाडु में आज कैबिनेट विस्तार, 23 नए मंत्री लेंगे शपथ

Read Time:  1 min
CM Vijay
CM Vijay
FONT SIZE
GET APP

मुख्य बातें: 

  • ‘मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की सिफारिश को मंजूरी
  • कांग्रेस के दो विधायकों को भी मिला मंत्रिमंडल में स्थान
  • कई नए चेहरों को पहली बार मिला मौका

चेन्नई। C. Joseph Vijay के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार (TVK Government) का गुरुवार को कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विजय की सिफारिश पर 23 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मंजूरी राज्यपाल ने दे दी है।

कांग्रेस की सरकार में हुई वापसी

इस कैबिनेट विस्तार की सबसे बड़ी खासियत कांग्रेस की एंट्री मानी जा रही है। मुख्यमंत्री विजय (CM Vijay) ने कांग्रेस के दो विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया है। लंबे समय बाद तमिलनाडु में किसी क्षेत्रीय दल की सरकार में कांग्रेस को प्रतिनिधित्व मिला है।

क्षेत्रीय संतुलन पर दिया गया जोर

नई कैबिनेट में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है। मंत्रिमंडल में थूथुकुडी से श्रीनाथ, अविनाशी से कमाली एस, कुमारपालयम से सी विजयलक्ष्मी और कांचीपुरम से आरवी रंजीतकुमार को शामिल किया गया है।इसके अलावा कुंभकोणम से विनोद, तिरुवदानई से राजीव, कडलूर से बी राजकुमार, अरक्कोनम से वी गांधीराज और ओट्टापिडारम से मथन राजा पी भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

Read Also : Weather- गर्मी का कहर : दिल्ली-यूपी में तापमान 45 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

कई नए चेहरों को मिला मौका

सूची में राजपालयम से जगदेश्वरी के, किल्लियूर से कांग्रेस विधायक राजेश कुमार एस, ईरोड ईस्ट से एम विजय बालाजी, रासीपुरम से लोगेश तमिलसेल्वन डी और सेलम साउथ से विजय तमिलन पार्थिबन ए को भी जगह दी गई है।इसके साथ ही श्रीरंगम से रमेश, मेलूर से कांग्रेस विधायक पी विश्वनाथन, वेलाचेरी से कुमार आर, श्रीपेरंबदूर से थेन्नारासु के और कोयंबटूर नॉर्थ से वी संपत कुमार भी नई टीम का हिस्सा होंगे। अंतिम सूची में अरंथांगी से मोहम्मद फरवास जे, तांबरम से डी सरथकुमार, डॉ. राधाकृष्णन नगर से एन मैरी विल्सन और किनाथुकादावु से विग्नेश के को भी मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।