తెలుగు | Epaper

HIV- मिजोरम में एचआईवी प्रसार दर 2.75 फीसदी, देश में सबसे ज्यादा

Anuj Kumar
Anuj Kumar
HIV- मिजोरम में एचआईवी प्रसार दर 2.75 फीसदी, देश में सबसे ज्यादा

मिजोरम। राज्य में निवारक उपायों में सुधार के बावजूद वयस्कों में एचआईवी प्रसार दर (HIV Prevalence Rate) देश में सबसे अधिक 2.75 फीसदी बनी हुई है, जो राष्ट्रीय औसत 0.20 फीसदी से कहीं ज्यादा है। मिजोरम राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी (MSACS) के अनुसार, हालांकि नए संक्रमण मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, फिर भी प्रसार दर चिंता का विषय बनी हुई है।

राष्ट्रीय रैंकिंग में सुधार, संक्रमण के नए मामलों में गिरावट

एमएसएसीएस की परियोजना निदेशक ने बताया कि वर्ष 2018 से राज्य में नए एचआईवी संक्रमण मामलों में कमी आई है। मिजोरम ने राष्ट्रीय एचआईवी रोकथाम रैंकिंग में 2025-26 में दो पायदान की छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया है, जबकि 2024-25 में राज्य पांचवें स्थान पर था।

नाको की रिपोर्ट में मिजोरम की प्रगति

मीडिया रिपोर्ट (Media Report) में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) के हवाले से बताया गया कि एड्स निवारक उपायों और इस दिशा में किए गए प्रयासों के मामले में मिजोरम ने उल्लेखनीय प्रगति की है। इसके बावजूद राज्य वयस्क एचआईवी प्रसार दर के मामले में देश में शीर्ष पर बना हुआ है।

जांच में सामने आए 3,257 नए एचआईवी मामले

निदेशक के अनुसार अप्रैल 2024 से नवंबर 2025 के बीच 1.4 लाख से अधिक रक्त नमूनों की जांच की गई। इनमें से 3,257 लोगों में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई, जिनमें 953 महिलाएं शामिल हैं। संक्रमित महिलाओं में 179 गर्भवती महिलाएं भी पाई गईं।

युवाओं में संक्रमण की दर सबसे अधिक

राज्य में सबसे अधिक एचआईवी संक्रमण 25 से 34 वर्ष के आयु वर्ग में सामने आए हैं। मिजोरम में एचआईवी का पहला मामला अक्टूबर 1990 में दर्ज किया गया था और अब तक कुल 33,781 मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल राज्य में करीब 26,321 लोग एचआईवी से संक्रमित बताए जा रहे हैं।

यौन संबंध संक्रमण का मुख्य कारण

अप्रैल 2024 से नवंबर 2025 के बीच सामने आए नए मामलों में से 70.4 फीसदी संक्रमण यौन संबंधों के कारण हुआ। वहीं 27.3 फीसदी मामले नशीले पदार्थों के सेवन और एक ही सुई के साझा इस्तेमाल से जुड़े हैं। माता-पिता से बच्चों में संक्रमण के मामले 1.8 फीसदी और अज्ञात कारणों से 0.8 फीसदी मामले दर्ज किए गए।

Read also : Rajsamand : कार में जिंदा जली मासूम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सरकार और चर्च मिलकर चलाएंगे जागरूकता अभियान

स्वास्थ्य मंत्री लालरिनपुई ने कहा कि राज्य सरकार एचआईवी संक्रमण की उच्च दर को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। मिजोरम में 14 एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी (एआरटी) केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां 18,355 संक्रमित मरीजों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार अब गिरजाघरों के साथ मिलकर विवाह से पहले एचआईवी जांच को लेकर जागरूकता फैलाने पर विचार कर रही है, ताकि संक्रमण को समय रहते रोका जा सके

पुरुषों में एड्स के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

पुरुषों में एड्स (HIV) के शुरुआती लक्षणों में फ्लू जैसे लक्षण शामिल हैं, जैसे बुखार, थकान, सिरदर्द, गले में खराश, मांसपेशियों में दर्द, रात में पसीना, और लिम्फ नोड्स (गर्दन, बगल, कमर) में सूजन. त्वचा पर लाल चकत्ते (रैश) भी दिख सकते हैं, और बाद में मौखिक छाले या घाव (जैसे थ्रश) हो सकते हैं. चूंकि ये लक्षण सामान्य फ्लू जैसे होते हैं और कई बार दिखते ही नहीं, इसलिए जोखिम वाले व्यक्तियों के लिए जांच करवाना ज़रूरी है

Read More :

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सैयद हमीद का निधन

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सैयद हमीद का निधन

फ्लिपकार्ट में छंटनी 300 कर्मचारियों की नौकरी गई

फ्लिपकार्ट में छंटनी 300 कर्मचारियों की नौकरी गई

7 मार्च सोने के भाव शहरों में ताजा रेट देखें

7 मार्च सोने के भाव शहरों में ताजा रेट देखें

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870