తెలుగు | Epaper

National: मैं भाषा के बारे में बात करने के योग्य नहीं, कन्नड़ विवाद पर कमल हासन फिर से घिरे विवादों में

digital
digital
National: मैं भाषा के बारे में बात करने के योग्य नहीं, कन्नड़ विवाद पर कमल हासन फिर से घिरे विवादों में

क्या बोले कमल हासन?

साउथ सुपरस्टार कमल हासन एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। पिछली बार उन्हें अपकमिंग फिल्म ‘ठग लाइफ’ में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग रोमांटिक सीन करने को लेकर ट्रोल किया गया था। अब फिल्म के ऑडियो लॉन्च पर उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे कर्नाटक में उनके खिलाफ भारी विरोध शुरू हो गया है। दरअसल, इवेंट के दौरान कमल हासन ने कहा कि कन्नड़ भाषा तमिल से जन्मी है। उनके इस बयान ने प्रोकन्नड़ संगठनों और नेताओं को अपने खिलाफ कर लिया है।

कमल हासन

बयान पर शुरू हुआ बवाल

कन्नड़ तमिल से निकला है वाले बयान को लेकर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता कमल हासन ने कहा है कि मैंने प्यार से कहा और स्नेह से कही गई किसी बात के लिए माफी नहीं मांगेंगे। केरल के तिरुवनंतपुरम में पत्रकारों से बात करते हुए हासन ने कहा कि मैंने जो कहा वह प्रेम से कहा था और बहुत से इतिहासकारों ने मुझे भाषा का इतिहास पढ़ाया है। मेरा कोई मतलब नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक हस्तियों में अक्सर ऐसे मामलों पर बोलने के लिए विशेषज्ञता की कमी होती है। मक्कल निधि मैयम (एमएनएम) के अध्यक्ष कमल हासन ने राज्य के राजनीतिक इतिहास के उदाहरणों का हवाला देते हुए इस बात पर जोर दिया कि तमिलनाडु ने लंबे समय से विविधतापूर्ण नेतृत्व को अपनाया है।

राजनेता भाषा के बारे में बात करने के लिए योग्य नहीं हैं…

उन्होंने तमिलनाडु की राजनीतिक विरासत की समावेशिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तमिलनाडु एक ऐसा राज्य है जहाँ मेनन हमारे मुख्यमंत्री रहे हैं, रेड्डी हमारे मुख्यमंत्री रहे हैं, तमिल हमारे मुख्यमंत्री रहे हैं और कन्नड़ अयंगर हमारे मुख्यमंत्री रहे हैं। हासन ने भाषा की उत्पत्ति के बारे में बयान देने में राजनेताओं से संयम बरतने का आह्वान किया और कहा कि ऐसे मामलों को क्षेत्र के विशेषज्ञों पर छोड़ देना चाहिए। राजनेता भाषा के बारे में बात करने के लिए योग्य नहीं हैं। उनके पास इस बारे में बात करने की योग्यता नहीं है, जिसमें मैं भी शामिल हूँ। आइए हम इन सभी गहन चर्चाओं को इतिहासकारों, पुरातत्वविदों और भाषा विशेषज्ञों पर छोड़ दें।

अभिनेता को भाषा के लंबे इतिहास की जानकारी नहीं है …

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को कमल हासन पर उनके ‘कन्नड़ का जन्म तमिल से हुआ है’ वाले बयान को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि अभिनेता को भाषा के लंबे इतिहास की जानकारी नहीं है। एएनआई के अनुसार कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा कन्नड़ का इतिहास बहुत पुराना है। बेचारे कमल हासन को इसकी जानकारी ही नहीं है। चेन्नई में अपनी आगामी फिल्म ‘ठग लाइफ’ के ऑडियो लॉन्च के अवसर पर कमल हासन द्वारा यह दावा किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया कि ‘तमिल से कन्नड़ भाषा का जन्म हुआ।’

आंदोलन करने की दी चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कमल हासन फ्यूचर में इस तरह के बयान देते रहे तो उनके खिलाफ कड़ा आंदोलन किया जाएगा। वहीं कन्नड़ रक्षण वेदिका के प्रमुख प्रवीण शेट्टी ने एक्टर के बयान की आलोचना करते हुए कहा, ‘कमल हासन ने कहा कि तमिल कन्नड़ से बेहतर है और कन्नड़ भाषा तमिल से बाद में आई है। उन्होंने आगे कहा कि ‘हम उन्हें चेतावनी देते हैं कि अगर उन्हें कर्नाटक में कारोबार करना है तो इस तरह के अपमानजनक बयान देना बंद करें। आज वह कमल हासन पर उनकी टिप्पणी को लेकर काली स्याही फेंकने के लिए तैयार थे, लेकिन अभिनेता कार्यक्रम स्थल से चले गए थे।’

रनवे से बाहर निकला फाइटर जेट

रनवे से बाहर निकला फाइटर जेट

ग्वालियर से 5वां आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर से 5वां आरोपी गिरफ्तार

आशुतोष ब्रह्मचारी की क्राइम कुंडली

आशुतोष ब्रह्मचारी की क्राइम कुंडली

National- भारत की कूटनीतिक बढ़त, अब चीन और बांग्लादेश भी भारतीय नियमों के साथ तैयार

National- भारत की कूटनीतिक बढ़त, अब चीन और बांग्लादेश भी भारतीय नियमों के साथ तैयार

नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत, कई घायल

नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत, कई घायल

National- रनवे पर हादसे का शिकार तेजस, वायुसेना ने 30 विमानों की उड़ान रोकी

National- रनवे पर हादसे का शिकार तेजस, वायुसेना ने 30 विमानों की उड़ान रोकी

National- कोर्ट की सख्ती के बाद हरकत में पुलिस, यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ता हिरासत में

National- कोर्ट की सख्ती के बाद हरकत में पुलिस, यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ता हिरासत में

अलीगढ़ में सनकी मजनू को महिला ने सरेआम सिखाया सबक

अलीगढ़ में सनकी मजनू को महिला ने सरेआम सिखाया सबक

National -टीएमसी की रणनीति साफ, चुनाव में फिर ममता बनर्जी बनाम मोदी मुकाबला!

National -टीएमसी की रणनीति साफ, चुनाव में फिर ममता बनर्जी बनाम मोदी मुकाबला!

National- टीएमसी के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, राजनीति में शोक की लहर

National- टीएमसी के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, राजनीति में शोक की लहर

धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, 3 लोगों की मौत

धान से लदा ट्रक कार पर पलटा, 3 लोगों की मौत

मायरा भरने निकले थे, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा

मायरा भरने निकले थे, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870