పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

National : पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई

Author Icon By digital
Updated: June 5, 2025 • 12:15 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

आज है सीएम योगी का 53वां जन्मदिन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुरुवार को 53 वां जन्मदिन है। संन्यास लेने के बाद योगी आदित्यनाथ ने कभी खुद अपना जन्मदिन नहीं मनाया लेकिन इस दिन को उनके लाखों समर्थक और चाहने वाले अपने-अपने ढंग से मनाते हैं। 53 वें जन्मदिन पर गुरुवार को सोशल मीडिया पर सीएम योगी के लिए बधाइयों का तांता लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कामों की जमकर तारीफ भी की है। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा-‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश को बदलने के लिए अथक प्रयास किए हैं, जिससे राज्य के लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।’

कई वरिष्ठ नेताओं ने सीएम को दी जन्मदिन की बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क यातायात और हाइवे मंत्री नितिन गडकरी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, हरियाणा के सीएम नायब सैनी, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं विपक्ष के भी कई नेताओं ने सीएम योगी के जन्मदिन पर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं। यूपी की पूर्व सीएम और बसपा प्रमुख मायावती ने उन्हें बधाई देते हुए दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

मायावती ने भी सीएम योगी को दी बधाई

मायावती ने अपने संदेश में लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं दीर्घायु जीवन होने की भी शुभकामनायें।’ वहीं केंद्रीय गह मंत्री अमित शाह ने सीएम योगी को दिए अपने बधाई संदेश में लिखा-‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार जन-जन तक विकास और गरीबकल्याण के लाभ पहुँचा रही है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।’

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम योगी को बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा- ‘उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान और गतिशील मुख्यमंत्री Yogi Adityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हाल के वर्षों में उन्होंने राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है। विकास और लोक कल्याण की दृष्टि से वे लगातार परिश्रम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी आयु प्रदान करें।’

एमपी के सीएम ने भी दी बधाई

वहीं मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने अपने संदेश में लिखा-‘ उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, श्री योगी आदित्यनाथ जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सामाजिक समरसता और नवाचार के साथ आप उत्तर प्रदेश में विकास के निरंतर कीर्तिमान स्थापित करें। श्रीरामलला जी से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।’ हरियाणा के सीएम नायब सैनी और राजस्थान के सीएम भजनलाल, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी सीएम योगी को बधाई संदेशों में कुछ इसी तरह की भावनाएं व्यक्त की हैं।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews happy birthday cm yogi happy birthday cm yogi adityanath happy birthday yogi adityanath latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.