NEET UG 2026 : देशभर में तहलका मचाने वाले नीट-यूजी 2026 (NEET-UG) पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस पूरे घोटाले के मुख्य सरगना (किंगपिन) के रूप में पुणे के केमिस्ट्री प्रोफेसर पी.वी. कुलकर्णी को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। कुलकर्णी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के परीक्षा पैनल से जुड़े रहे हैं, जिसके कारण उनकी पहुंच सीधे गोपनीय प्रश्नपत्रों तक हो गई थी।
सीक्रेट कोचिंग क्लास और लीक का तरीका
जांच में सामने आया है कि अप्रैल के आखिरी हफ्ते में कुलकर्णी ने पुणे स्थित अपने घर पर कुछ चुनिंदा छात्रों के लिए एक गुप्त कोचिंग सेशन रखा था। इस क्लास के दौरान उन्होंने नीट परीक्षा के केमिस्ट्री के सवालों, उनके विकल्पों और सही जवाबों को छात्रों की नोटबुक में हूबहू लिखवाया। 3 मई को मुख्य परीक्षा के दिन जब मूल प्रश्नपत्र सामने आया, तो छात्रों की कॉपियों में लिखे सवाल उससे अक्षर-अक्षर मैच खा रहे थे। इस गुप्त क्लास के लिए प्रति छात्र लाखों रुपये वसूले गए थे।
अन्य पढ़े: Rajasthan-Bhilwara : चोर समेत दो पुलिसकर्मियों की सड़क दुर्घटना में मौत
ब्यूटी पार्लर मालकिन की भूमिका और 21 जून को दोबारा परीक्षा
सीबीआई ने इस मामले में कुलकर्णी की मददगार मनीषा वाघमारे को भी गिरफ्तार किया है, जो पुणे में एक ब्यूटी पार्लर (NEET UG 2026) चलाती हैं और मोटी रकम देने वाले छात्रों को इस गिरोह तक लाने का काम करती थीं। राजस्थान और महाराष्ट्र से जुड़े इस संगठित नेटवर्क द्वारा पेपर लीक किए जाने की पुष्टि होने के बाद, केंद्र सरकार ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी थी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा की है कि यह री-एग्जाम अब 21 जून को आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए छात्रों को कोई अतिरिक्त फीस नहीं देनी होगी।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :