తెలుగు | Epaper

Uttar Pradesh : मैनपुरी में चाची को भगा ले गया भतीजा

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Uttar Pradesh : मैनपुरी में चाची को भगा ले गया भतीजा

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि भतीजा अपनी ही चाची को लेकर फरार हो गया।

पीड़ित पति का कहना है कि “दो दिन पहले रात को अचानक वह घर से गायब हो गई। काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।” बाद में पता चला कि वह अपने ही भतीजे के साथ चली गई है।

Chachi-Bhatija Farar: मैनपुरी (Mainpuri) में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला अपने पति को धोखा देकर अपने ही सगे भतीजे संग भाग गई. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है. मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों की तलाश जारी है।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक ऐसा मामला सामने आया है

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने (Chachi-Bhatija) चाची-भतीजे के रिश्ते को शर्मसार करके रख दिया. यहां थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम बेगमपुर करहल में एक चाची अपने ही सगे भतीजे के साथ घर छोड़कर फरार हो गई. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है और पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है

मिली जानकारी के अनुसार, बेगमपुर करहल निवासी अजीत कुमार (पुत्र बाबूराम) का जीवन सामान्य चल रहा था. उनकी पत्नी सुमन (मायका ग्राम तिकोना, थाना कुर्रा) दो दिन पहले रात को अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई. पहले तो परिजनों ने अपने स्तर पर सुमन की काफी खोजबीन की, लेकिन जब सच सामने आया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

अन्य पढ़े: Jaisalmer : राष्ट्रपति मुर्मू पहली बार लड़ाकू हेलिकॉप्टर में उड़ान

जांच और पूछताछ में पता चला कि सुमन अकेले नहीं गई है, बल्कि वह अपने ही सगे भतीजे हर्षित के साथ फरार हुई है. चाची और भतीजे के बीच पनपे इस अवैध प्रेम प्रसंग ने न केवल एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया, बल्कि पवित्र रिश्तों की गरिमा को भी दांव पर लगा दिया है।

परिजन सदमे में

अजीत कुमार और उनका परिवार इस धोखे से पूरी तरह टूट चुका है. ग्रामीणों का कहना है कि जिस भतीजे पर परिवार ने भरोसा किया, उसी ने घर की मर्यादा में सेंध लगा दी. गांव में इस कलयुगी प्रेम कहानी को लेकर भारी आक्रोश और हैरानी है. परिवार सदमे में है. लोगों का मानना है कि इस तरह की घटनाओं से समाज में रिश्तों के प्रति अविश्वास बढ़ता है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पक्ष ने थाना कुर्रा में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है. थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस की टीमें दोनों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. आरोपियों के मोबाइल लोकेशन और सर्विलांस की मदद ली जा रही है. जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके.

अन्य पढ़े:

एक हफ्ते बाद सोना सस्ता, खरीदारों को बड़ी राहत

एक हफ्ते बाद सोना सस्ता, खरीदारों को बड़ी राहत

होली रश का झटका, ट्रेन फुल, बस किराए आसमान पर!

होली रश का झटका, ट्रेन फुल, बस किराए आसमान पर!

भारत–इजरायल समझौते, AI से रक्षा सहयोग तक बड़ा कदम!

भारत–इजरायल समझौते, AI से रक्षा सहयोग तक बड़ा कदम!

37 सालों से नहीं सोए! बागपत के पुजारी का अनोखा दावा

37 सालों से नहीं सोए! बागपत के पुजारी का अनोखा दावा

Bihar- सीमांचल में घुसपैठ पर सख्त रुख, 10 किमी क्षेत्र में अवैध निर्माण हटेंगे- अमित शाह

Bihar- सीमांचल में घुसपैठ पर सख्त रुख, 10 किमी क्षेत्र में अवैध निर्माण हटेंगे- अमित शाह

Mumbai- आईसीयू में भर्ती सलीम खान की सेहत में सुधार, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

Mumbai- आईसीयू में भर्ती सलीम खान की सेहत में सुधार, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

Lunar Eclipse- चंद्रग्रहण 3 मार्च को, गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सावधानी की सलाह

Lunar Eclipse- चंद्रग्रहण 3 मार्च को, गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सावधानी की सलाह

National- पीएम नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर ओवैसी और कांग्रेस का तीखा हमला

National- पीएम नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर ओवैसी और कांग्रेस का तीखा हमला

राष्ट्रपति मुर्मू पहली बार लड़ाकू हेलिकॉप्टर में उड़ान

राष्ट्रपति मुर्मू पहली बार लड़ाकू हेलिकॉप्टर में उड़ान

National- सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद NCERT बैकफुट पर, पाठ्यपुस्तक मामले में मांगी माफी

National- सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद NCERT बैकफुट पर, पाठ्यपुस्तक मामले में मांगी माफी

Shilong- मेघालय विधानसभा में अनोखा दृश्य, विधायक पत्नी ने CM पति से किए तीखे सवाल

Shilong- मेघालय विधानसभा में अनोखा दृश्य, विधायक पत्नी ने CM पति से किए तीखे सवाल

कॉलेज छात्रा की आत्महत्या, जांच जारी

कॉलेज छात्रा की आत्महत्या, जांच जारी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870