పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Assam-New-Govt : असम में नई सरकार का शपथ ग्रहण 12 मई को

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: May 6, 2026 • 4:07 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

हिमंत बिस्वा सरमा फिर बनेंगे मुख्यमंत्री

असम में नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 12 मई को भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। हिमंत बिस्वा सरमा एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उनके नेतृत्व में सरकार का दूसरा कार्यकाल शुरू होगा।

4 मई को असम विधानसभा चुनाव के नतीजे आए, जिसमें ( NDA) गठबंधन को बड़ी जीत मिली। इसके बाद आज बुधवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को अपना औपचारिक इस्तीफा सौंपा। अब खबर सामने आई है कि असम में 12 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है। यानी हिमंत बिस्वा सरमा एक बार फिर सीएम पद की शपथ 12 मई को ले सकते हैं।

हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa) ने आज अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ इस्तीफा दे दिया, जिससे बीजेपी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया। बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA ने 126 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटें जीती हैं। असम में विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को एक फेज में हुए थे और मतगणना 04 मई को हुई थी।

अन्य पढ़े: PM : प्रधानमंत्री मोदी के तेलंगाना दौरे को लेकर तैयारियां तेज

शपथ ग्रहण पर क्या बोले  हिमंत बिस्वा सरमा?

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, “असम चुनाव 2026 के परिणामों की औपचारिक अधिसूचना के बाद और नई सरकार के गठन को सुगम बनाने के लिए डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने आज लोक भवन में माननीय राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया और साथ ही उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने भी इस्तीफा सौंप दिया।”

पोस्ट में कहा गया कि राज्यपाल ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और नई सरकार के पदभार संभालने तक सरमा से कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने का अनुरोध किया है। बाद में लोक भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में सरमा ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह 11 मई के बाद होने की संभावना है। उन्होंने कहा, “यह ऐतिहासिक जीत है, इसलिए हमने इस अवसर पर उपस्थित होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है।” सरमा ने बताया कि असम के नए मुख्यमंत्री का चयन केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल की बैठक में किया जाएगा।

अन्य पढ़े:

#AssamPolitics #HimantaBiswaSarma #SwearingInCeremony #NewGovernment #BreakingNews #HindiNews #LatestNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.