मुख्य बातें: –
- समस्तीपुर में बदमाश प्रिंस कुमार घायल
- हथियार बरामदगी के दौरान भागने की कोशिश
- पटना और सीवान में भी हाल में हुई पुलिस कार्रवाई
पटना। बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। पिछले 48 घंटे के भीतर राज्य में चौथा पुलिस एनकाउंटर सामने आया है। ताजा मामला समस्तीपुर का है, जहां पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश प्रिंस कुमार (Prince Kumar) घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी है और उसका इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल (Samastipur Sadar Hospital) में चल रहा है
हथियार बरामदगी के दौरान भागने लगा बदमाश
पुलिस के अनुसार प्रिंस कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से छिनतई का सामान बरामद हुआ था, लेकिन हथियार नहीं मिला था। पूछताछ में उसने हथियार छिपाने की जानकारी दी थी। मंगलवार शाम पुलिस टीम उसे उजियारपुर थाना क्षेत्र में हथियार बरामद करने ले गई थी। इसी दौरान उजियारपुर हाई स्कूल के पास प्रिंस ने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पहले उसे रुकने की चेतावनी दी, लेकिन नहीं मानने पर फायरिंग की गई, जिसमें गोली उसके पैर में लगी।
Read Also : Weather- गर्मी का कहर : दिल्ली-यूपी में तापमान 45 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
कई लूट और छिनतई मामलों में था शामिल
जानकारी के मुताबिक प्रिंस कुमार उजियारपुर, सराय रंजन और कल्याणपुर थाना क्षेत्रों में हुई कई सीएसपी लूट और सड़क छिनतई की घटनाओं में शामिल रहा है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।
48 घंटे में चौथा पुलिस एनकाउंटर
बिहार में लगातार हो रहे एनकाउंटर अब चर्चा का विषय बन गए हैं।
- सोमवार को सीवान में सोना दुकान लूटकांड के आरोपी को पुलिस ने पीछा कर गोली मारी थी।
- पटना में शिक्षक से लूट और फायरिंग मामले में बदमाश संदीप उर्फ बादल घायल हुआ था।
- मंगलवार सुबह पटना में सिक्योरिटी वैन से 27 लाख रुपये लूट मामले में भी एक आरोपी को गोली लगी थी।
- अब समस्तीपुर में प्रिंस कुमार पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है।
सम्राट चौधरी के बयान के बाद बढ़ी कार्रवाई
हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा था, “अगर बदमाश गोली चलाएंगे, तो गोली खाएंगे।” इसके बाद लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई को सरकार के सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है।
Read More :