తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : Bihar-मोतिहारी में NIA की कार्रवाई, शिक्षक के घर छापेमारी, दस्तावेज़ जब्त

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : Bihar-मोतिहारी में NIA की कार्रवाई, शिक्षक के घर छापेमारी, दस्तावेज़ जब्त

बिहार के मोतिहारी में रविवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। चकिया थाना क्षेत्र के कोयला बेलवा गांव में शिक्षक मनोज पाठक के घर पर टीम ने दबिश दी। करीब दो से तीन घंटे तक चली तलाशी अभियान के दौरान कई अहम दस्तावेज़ कब्जे में लिए गए और शिक्षक मनोज पाठक (Manoj Pathak) को हिरासत में ले लिया गया। छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस भी बड़ी संख्या में मौजूद रही।

घर की तलाशी, कागजात और मोबाइल बरामद

सूत्रों के अनुसार, NIA की टीम घर में मौजूद सभी कागजात की गहन छानबीन में जुटी रही। कई दस्तावेज़ और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त किया गया। टीम ने शिक्षक मनोज पाठक का मोबाइल फोन भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बरामद सामग्री को आगे की कार्रवाई के लिए थाने ले जाया गया, जहां पूछताछ जारी है।

किस मामले में हुई छापेमारी?

जानकारी के अनुसार, शिक्षक मनोज पाठक के बैंक खाते में संदिग्ध बड़े लेन-देन का पता चला था। संदेह है कि मामला नकली नोट, साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) और हवाला नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। इसी शक के आधार पर NIA ने छापेमारी की कार्रवाई की। जांच के दौरान घर के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की गई है।

जांच जारी, कई पहलुओं पर पड़ताल

NIA इस पूरे मामले के वित्तीय लेन-देन और संभावित नेटवर्क की कड़ियों की जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस और NIA संयुक्त रूप से आगे की कार्रवाई में जुटी हैं। आने वाले दिनों में कई और खुलासे होने की संभावना है।

Read More :

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

उन्नीस हजार की वाशिंग मशीन अब सात हजार में बड़ी छूट

उन्नीस हजार की वाशिंग मशीन अब सात हजार में बड़ी छूट

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

Bihar- बिहार की सियासत गरमाई, नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने रखी बड़ी शर्त

Bihar- बिहार की सियासत गरमाई, नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने रखी बड़ी शर्त

Delhi- ट्रंप के मंत्री बोले, भारत को चीन जैसा आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा

Delhi- ट्रंप के मंत्री बोले, भारत को चीन जैसा आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870