नई दिल्ली,। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी चर्चा में बनी रहती हैं। 2023 में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंट्रल के उद्घाटन को लेकर वह काफी सुर्खियों में रही थीं। इस बाद नीता ने भारत की कला, संस्कृति-परंपराओं और विरासत को अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाया है। नीता अंबानी ने न्यूयॉर्क में ‘इंडिया वीकेंड’ के आयोजन का एलान किया है।
खास बातें
- दुनिया को कराएंगी भारतीय सभ्यता से रुबरु
- नीता अंबानी ने न्यूयॉर्क में ‘इंडिया वीकेंड’ के आयोजन का एलान किया है
- यह ऐतिहासिक कार्यक्रम 12 से 14 सितंबर, 2025 तक अमेरिका के मशहूर लिंकन सेंटर में आयोजित किया जाएगा
- तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में डांस, म्यूजिक और फैशन का जलवा नजर आएगा
तीन दिनों तक चलेगा यह कार्यक्रम
यह ऐतिहासिक कार्यक्रम 12 से 14 सितंबर, 2025 तक अमेरिका के मशहूर लिंकन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में डांस, म्यूजिक और फैशन का जलवा नजर आएगा। इस बारे में नीता ने कहा कि संस्कृति लोगों को एक साथ बांधती है। ऐसे में हम यह देखना चाहते हैं कि हम भारतीय कलाओं और कलाकारों को दुनिया की रचनात्मक कल्पना के सामने और केंद्र में कैसे रख सकते हैं और इसके लिए लिंकन सेंटर से बेहतर कोई जगह नहीं है।
भारतीय व्यंजनों और पारंपरिक शिल्प की विशेष झलक देखने को मिलेगी
इस वीकेंड कार्यक्रम में म्यूजिक, थिएटर, फैशन शो, भारतीय व्यंजनों और पारंपरिक शिल्प की विशेष झलक देखने को मिलेगी। इस दौरान मशहूर शेफ विकास खन्ना के खास व्यंजनों का स्वाद भी लोगों को चखने का मौका मिलेगा। इस बारे में विकास ने कहा कि एनएमएसीसी लोगों को भारत को समझाने का अद्भुत काम कर रही है। इसके मंच और भारत को दुनिया के सामने लाने के विजन के साथ, इसका हिस्सा बनना वाकई सम्मान की बात है।
इस कार्यक्रम की शुरुआत एक ग्रैंड वेलकम से होगी
फिलहाल इस प्रोग्राम के लिए मेन्यू तय करने का काम चल रहा है। इस कार्यक्रम की शुरुआत एक ग्रैंड वेलकम से होगी, जिसमें सिर्फ आमंत्रित किए गए मेहमानों की एंट्री होगी। इसमें अंबानी के हैंडलूम एम्पोरियम स्वदेश के लिए फैशन शो भी होगा। साथ ही इस शो के लिए मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ड्रेस डिजाइन करेंगे, जिन्होंने हाल ही मेट गाला में रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू किया था। इसके अलावा इस कार्यक्रम में बॉलीवुड गायक शंकर महादेवन और श्रेया घोषाल और ऋषभ शर्मा भी अपनी परफॉर्म देंगे।
इस म्यूजिकल ड्रामा में 100 से ज्यादा कलाकार करेंगे प्रस्तुति
इस कार्यक्रम में द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल सिविलाइजेशन टू नेशन की पांच प्रस्तुतियां भी दिखाई जाएंगी, जिसका निर्देशक फिरोज अब्बास खान ने किया है। इस म्यूजिकल ड्रामा में 100 से ज्यादा कलाकार, मैक्सिममलिस्ट सेट और मल्होत्रा के तैयार आउटफिट्स के साथ करीब 7,000 साल के भारतीय इतिहास को बयां करेंगे।
Read more : वैष्णो देवी में सुरक्षा हुई पहले से और सख्त