తెలుగు | Epaper

National : ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों के पीछे लग गए हैं नितिन गडकरी

digital
digital
National : ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों के पीछे लग गए हैं नितिन गडकरी

दुर्भावनापूर्ण गलतियों पर ठोक देना चाहिए : नितिन गडकरी

गुजरात के वडोदरा (Vadodara) जिले में महिसागर नदी पर बने पुल के ढहने की घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बढ़ते पुल हादसों के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा है कि वह काम में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों के पीछे लग गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि दुर्भावनापूर्ण गलतियों पर ठोक देना चाहिए। गडकरी ने कहा, ‘एक्सीडेंट अलग चीज है और जो काम करते समय बेईमानी और फ्रॉड करते हैं, वो दूसरी चीज है। अगर गलती जानबूझकर नहीं की गई हो तो माफ कर देना चाहिए, लेकिन अगर गलती दुर्भावनापूर्ण की गई हैं तो ठोक देना चाहिए।’ आजतक से बातचीत में उन्होंने यह टिप्पणी की

गड़बड़ होने पर जिम्मेदारों को डांट लगाते हैं गडकरी

काम के रवैये को लेकर गडकरी ने कहा कि वह गड़बड़ होने पर जिम्मेदारों को डांट लगाते हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर कोई गड़बड़ हुई रोड पर तो छोड़ता नहीं हूं। अभी मेरा टारगेट है 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड हुए, अब मैं ठेकेदार और अधिकारियों के पीछे लगूंगा। ये मेरे देश की संपत्ति है, मैं इसके साथ समझौता नहीं करूंगा। एक एक रोड में मेरे घर की दीवार है। जितनी चिंता मुझे मेरे घर की है, उतनी जिम्मेदारी मेरी उस रोड के साथ है। इसके साथ समझौता नहीं करूंगा।’

गडकरी

गुजरात पुल हादसा

महिसागर नदी पर बने पुल के ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर खोज एवं बचाव अभियान रात के लिए रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान शुक्रवार सुबह फिर से शुरू होगा क्योंकि दो व्यक्ति अब भी लापता हैं। बुधवार सुबह पादरा कस्बे के निकट गंभीरा गांव के पास चार दशक पुराने पुल का एक हिस्सा ढह जाने से कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए। यह पुल आणंद और वडोदरा जिलों को जोड़ता है।

नितिन गडकरी कौन सा मंत्री हैं?

नितिन जयराम गडकरी भारत सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री हैं। उन्होंने 26 मई 2014 से लगातार तीन बार इस मंत्रालय का कार्यभार संभाला है। गडकरी के नेतृत्व में भारत की राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क 60 % बढ़कर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बन चुका है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री कौन हैं?

नितिन जयराम गडकरी भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री (Minister of Road Transport & Highways) हैं, जिन्होंने यह पद 27 मई 2014 से संभाला हुआ है।

केंद्रीय परिवहन मंत्री कौन थे?

कुछ प्रमुख केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री (भारत) के नाम तथा कार्यकाल इस प्रकार हैं:

  1. टी. आर. बालू (DMK) – 2004–2009
  2. कमल नाथ (INC) – मई 2009–जनवरी 2011
  3. सी. पी. जोशी (INC) – जनवरी 2011–जून 2013
  4. ओस्कार फर्नांडीस (INC) – जून 2013–मई 2014

ये सभी मंत्रालयों में कार्य कर चुके हैं, जिनके बाद नितिन गडकरी ने यह पद संभाला।

Read Also : Pakistan : पिता से नहीं मिल पा बेटे, भड़की इमरान की पत्नी

वैशाली में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा

वैशाली में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा

UP- बुलडोजर गिफ्ट कर बच्ची ने जीता सीएम योगी का दिल, हंसी नहीं रोक पाए

UP- बुलडोजर गिफ्ट कर बच्ची ने जीता सीएम योगी का दिल, हंसी नहीं रोक पाए

National- देशभर में जय श्रीराम के जयघोष के साथ मनाई जा रही रामनवमी, नेताओं ने दी बधाई

National- देशभर में जय श्रीराम के जयघोष के साथ मनाई जा रही रामनवमी, नेताओं ने दी बधाई

National- पीएम मोदी के काम की तारीफ, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- भरोसेमंद नेता

National- पीएम मोदी के काम की तारीफ, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- भरोसेमंद नेता

National- ईंधन और महंगाई पर सरकार सख्त, निर्मला सीतारमण बोलीं- स्थिति नियंत्रण में

National- ईंधन और महंगाई पर सरकार सख्त, निर्मला सीतारमण बोलीं- स्थिति नियंत्रण में

National- लॉकडाउन की अफवाहों पर किरण रिजिजू का बयान, हालात नियंत्रण में

National- लॉकडाउन की अफवाहों पर किरण रिजिजू का बयान, हालात नियंत्रण में

ऑटो चालक पर जर्मन पर्यटक को भद्दी गालियां सिखाने का आरोप

ऑटो चालक पर जर्मन पर्यटक को भद्दी गालियां सिखाने का आरोप

National- सरकार का बड़ा फैसला- पेट्रोल पर ₹ 3, डीजल पर ₹10 एक्साइज ड्यूटी कम

National- सरकार का बड़ा फैसला- पेट्रोल पर ₹ 3, डीजल पर ₹10 एक्साइज ड्यूटी कम

Gujrat- गुजरात के कांडला बंदरगाह पर पहुंचा 42 हजार टन एलपीजी से लदा ‘जग वसंत’ जहाज

Gujrat- गुजरात के कांडला बंदरगाह पर पहुंचा 42 हजार टन एलपीजी से लदा ‘जग वसंत’ जहाज

मधुमक्खियों के हमले से टंकी पर फंसा युवक

मधुमक्खियों के हमले से टंकी पर फंसा युवक

MP- ग्वालियर में स्कॉर्पियो और ऑटो में भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

MP- ग्वालियर में स्कॉर्पियो और ऑटो में भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश में बिजली महंगी,1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

मध्य प्रदेश में बिजली महंगी,1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870