बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Naveen) ने बांकीपुर विधानसभा सीट से अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए साझा की। अपने इस्तीफे के साथ उन्होंने एक भावुक संदेश भी लिखा और कुछ पुरानी यादों से जुड़ी तस्वीरें भी शेयर कीं।
X पर भावुक संदेश, विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई
नितिन नवीन ने अपने पोस्ट में लिखा कि वे बांकीपुर (Bankipur) से विधायक पद छोड़ रहे हैं, लेकिन पार्टी द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी के माध्यम से वे बिहार और अपने क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं के साथ उनका रिश्ता अटूट है, जो उन्हें हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने आगे लिखा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित बिहार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए वे निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
राजनीतिक सफर की शुरुआत और 20 साल का अनुभव साझा
अपने पोस्ट में नितिन नवीन ने अपने राजनीतिक सफर को भी याद किया। उन्होंने बताया कि जनवरी 2006 में अपने पिता के निधन के बाद बीजेपी ने उन पर भरोसा जताया और पटना पश्चिम सीट से उपचुनाव लड़ने का मौका दिया। 27 अप्रैल 2006 को वे पहली बार विधायक चुने गए और यहीं से उनके सार्वजनिक जीवन की शुरुआत हुई। उन्होंने लिखा कि पिछले 20 वर्षों में उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा द्वारा बनाए गए जनाधार को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम किया।
लगातार 5 बार जीत, जनता के भरोसे को बताया अपनी ताकत
नितिन नवीन ने कहा कि जनता के विश्वास के कारण ही उन्हें लगातार पांच बार विधानसभा पहुंचने का मौका मिला। उन्होंने सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह अपने क्षेत्र और बिहार की जनता की आवाज उठाने की कोशिश की और समस्याओं के समाधान के लिए काम किया।
अन्य पढ़े: Dakshina Kashi : सीएम तेलंगाना भी बनाएंगे उत्तर की तर्ज पर “दक्षिणा काशी”
पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार को जताया आभार
अपने संदेश में नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया। साथ ही उन्होंने बिहार की जनता को भरोसा दिलाया कि वे भविष्य में भी राज्य के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित रहेंगे।
Read More :