తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : नीतीश कुमार ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, 10वीं बार संभाली बिहार की कमान

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : नीतीश कुमार ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, 10वीं बार संभाली बिहार की कमान

पटना के गांधी मैदान में सोमवार को आयोजित भव्य समारोह में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने लगातार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ऐतिहासिक मौके के साक्षी बने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह (Amit Sah) भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए (NDA) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

इस बार नीतीश कुमार के साथ दो डिप्टी सीएम—सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा—ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली।

एक साथ कई वरिष्ठ नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

शपथ ग्रहण समारोह में एक साथ कई दिग्गज नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इनमें शामिल हैं—

  • विजय कुमार चौधरी
  • विजेंद्र प्रसाद यादव
  • श्रवण कुमार
  • डॉक्टर दिलीप जायसवाल
  • नितिन नवीन
  • मंगल पांड़े

इन सभी नेताओं ने पद और गोपनीयता की शपथ लेकर नई सरकार में अपनी भूमिका की शुरुआत की।

विजय कुमार सिन्हा बने डिप्टी सीएम

बीजेपी कोटे से विजय कुमार सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया गया है। उन्होंने गांधी मैदान में आयोजित समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली। पार्टी में उनका कद और मजबूत होगा।

सम्राट चौधरी ने भी ली डिप्टी सीएम की शपथ

बीजेपी विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी एक बार फिर बिहार के डिप्टी सीएम बने हैं। उन्होंने भी पद और गोपनीयता की शपथ लेकर अपने नए कार्यकाल की शुरुआत की।

नीतीश कुमार ने लिया 10वीं बार शपथ, 26 मंत्री भी हुए शामिल

नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुए इतिहास रचा। उनके साथ कुल 26 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी से लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्री तक मौजूद रहे, जिससे समारोह की भव्यता और बढ़ गई।

Read More :

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

उन्नीस हजार की वाशिंग मशीन अब सात हजार में बड़ी छूट

उन्नीस हजार की वाशिंग मशीन अब सात हजार में बड़ी छूट

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

Bihar- बिहार की सियासत गरमाई, नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने रखी बड़ी शर्त

Bihar- बिहार की सियासत गरमाई, नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने रखी बड़ी शर्त

Delhi- ट्रंप के मंत्री बोले, भारत को चीन जैसा आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा

Delhi- ट्रंप के मंत्री बोले, भारत को चीन जैसा आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870