New Delhi। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच देश में ईंधन आपूर्ति को लेकर फैल रही आशंकाओं पर सरकार ने बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (Ministry of Petroleum and Natural Gas) ने साफ किया है कि भारत में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।
तेल और गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य
संयुक्त सचिव (Sujata Sharma) ने प्रेस वार्ता में बताया कि देश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं। साथ ही एलपीजी उत्पादन में भी बढ़ोतरी की गई है, जिससे किसी तरह की कमी की स्थिति नहीं है।
पैनिक बुकिंग से बचने की अपील
कुछ जगहों पर पैनिक खरीदारी की घटनाएं सामने आने के बाद सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि देश में करीब 1 लाख पेट्रोल पंप हैं और कहीं भी ईंधन की कमी की पुष्टि नहीं हुई है।
तेल आयात पर भी नहीं है संकट
ईरान से तेल आयात को लेकर पूछे गए सवाल पर शर्मा ने कहा कि भारत के पास पर्याप्त कच्चे तेल और एलएनजी का भंडार है। तेल की खरीद पूरी तरह कंपनियों के व्यावसायिक निर्णय पर निर्भर करती है और इसमें सरकार का सीधा हस्तक्षेप नहीं होता।
एलपीजी सप्लाई में किया गया सुधार
उन्होंने बताया कि कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी सप्लाई बढ़ाई गई है। साथ ही घरेलू उपभोक्ताओं को पहले की तरह घर-घर सिलेंडर डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है।
प्रवासी मजदूरों को भी मिल रही सुविधा
सरकार ने बताया कि करीब 11 लाख प्रवासी मजदूरों को भी एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है। उज्ज्वला योजना की तर्ज पर उन्हें 5 किलो वाले सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।
अन्य पढ़े: Political news : कांग्रेस में हलचल, इस्तीफे पर सस्पेंस
शिकायतों का त्वरित समाधान
पिछले 24 घंटों में मंत्रालय को 146 फोन कॉल और 226 ईमेल प्राप्त हुए, जिनका त्वरित समाधान किया गया। इसके अलावा खाड़ी क्षेत्र से 26 भारतीय नाविकों को सुरक्षित वापस लाया गया है।
Read More :