తెలుగు | Epaper

Chhattisgarh : आइइडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद 3 घायल

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Chhattisgarh : आइइडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद 3 घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा (IED) ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के एक जवान बलिदान हो गया और तीन जवान घायल हैं। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, यह IED नक्सलियों ने प्लांट की थी, जिसके कारण इलाके में धमाका हुआ। ब्लास्ट की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह धमाका आज सुबह इंद्रावती नेशनल पार्क के पास देखने को मिला।

कैसे हुआ ब्लास्ट?

अधिकारी के अनुसार, DRG और राज्य पुलिस की एक टीम ने मिलकर रविवार को नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया था। इसी दौरान नक्सलियों ने रास्ते में इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाईस (IED) प्लांट किया था। जब सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंची, तो तेज बम धमाका हुआ, जिसमें जवान बलिदान हो गया।

पुलिस के अनुसार, DRG के जवान दिनेश नाग ने ब्लास्ट में अपनी जान गंवा दी और तीन जवानों को गंभीर चोटें आईं हैं। घायल जवानों को जरूरी इलाज देने के बाद जंगल से बाहर ले जाया जा रहा है। ब्लास्ट के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दल को माओवादी विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था. अभियान के दौरान सोमवार सुबह बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से पुलिसकर्मी दिनेश नाग की मौत हो गई. घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर उपचार देने की व्यवस्था की जा रही है.

प्रेशर आईईडी के धमाके पिछले सप्ताह भी हुए थे

पिछले सप्ताह भी बीजापुर जिले में माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी के धमाके में डीआरजी का एक अधिकारी घायल हो गए थे. यह घटना गुरुवार (14 अगस्त) दोपहर इंद्रावती क्षेत्र के जंगल में भैरमगढ़ थाने की सीमा के भीतर हुई थी. इस वक्त राज्य पुलिस की दो इकाइयों (डीआरजी और स्पेशल टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली हुई थी.

Read more : Bihar : वोट अधिकार यात्रा से पहले बोले लालू… संविधान मिटने नहीं देंगे

National- राज्यसभा चुनाव- 26 उम्मीदवार निर्विरोध, 3 राज्यों की 11 सीटों पर मतदान

National- राज्यसभा चुनाव- 26 उम्मीदवार निर्विरोध, 3 राज्यों की 11 सीटों पर मतदान

Bihar- JDU में एंट्री के बाद निशांत कुमार का बड़ा कदम, जल्द करेंगे बिहार का दौरा

Bihar- JDU में एंट्री के बाद निशांत कुमार का बड़ा कदम, जल्द करेंगे बिहार का दौरा

Supreme Court- सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, पब्लिसिटी के लिए जनहित याचिका स्वीकार नहीं

Supreme Court- सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, पब्लिसिटी के लिए जनहित याचिका स्वीकार नहीं

Health- सही खानपान और आदतों से टाला जा सकता है फैटी लिवर का जोखिम

Health- सही खानपान और आदतों से टाला जा सकता है फैटी लिवर का जोखिम

Mumbai-गैस की भारी किल्लत से मुंबई और चेन्नई के होटल कारोबार पर संकट

Mumbai-गैस की भारी किल्लत से मुंबई और चेन्नई के होटल कारोबार पर संकट

महंगा गैस सिलेंडर, इंडक्शन कुकर की मांग बढ़ी

महंगा गैस सिलेंडर, इंडक्शन कुकर की मांग बढ़ी

UPSC 301 रैंक विवाद खत्म, असली टॉपर घोषित

UPSC 301 रैंक विवाद खत्म, असली टॉपर घोषित

सोने की कीमत में गिरावट, आज के नए रेट

सोने की कीमत में गिरावट, आज के नए रेट

एसिड अटैक पीड़ितों को नौकरी दे – सुप्रीम कोर्ट आदेश

एसिड अटैक पीड़ितों को नौकरी दे – सुप्रीम कोर्ट आदेश

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बैरल $100 पार

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, बैरल $100 पार

Weather- मार्च में ही तपने लगा मौसम, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Weather- मार्च में ही तपने लगा मौसम, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Delhi- केजरीवाल-सिसोदिया समेत 21 को बरी करना अनुचित- दिल्ली हाईकोर्ट

Delhi- केजरीवाल-सिसोदिया समेत 21 को बरी करना अनुचित- दिल्ली हाईकोर्ट

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870