తెలుగు | Epaper

National : शेयर मार्केट के नाम पर 17 लाख की ऑनलाइन ठगी

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National : शेयर मार्केट के नाम पर 17 लाख की ऑनलाइन ठगी

रायपुर। राजधानी रायपुर में शेयर मार्केट (Share Market) में निवेश के नाम पर 17 लाख रुपये से अधिक की ऑनलाइन ठगी (Online Fraud) का मामला सामने आया है। आरोपी ने दोगुना मुनाफा कमाने का लालच देकर एक युवक को अपने जाल में फंसाया। शिकायत मिलने के बाद टिकरापारा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मठपारा स्थित आदर्श नगर निवासी सूरज कुमार घोष को एक दिन वाट्सएप पर शेयर मार्केट से जुड़े एक संदिग्ध लिंक और मैसेज प्राप्त हुआ।

23 जून से 8 जुलाई 2025 के बीच संबंधित खातों में ट्रांसफर की

उसमें दावा किया गया कि यदि वह “आनंद राठी शेयर एप” (Anand Rathi Share App”) के माध्यम से निवेश करता है तो उसे अल्प समय में दोगुना से अधिक मुनाफा मिल सकता है। आरोपी द्वारा बार-बार किए गए प्रलोभन और मुनाफे के झूठे वादों के चलते पीड़ित निवेश के लिए तैयार हो गया। सूरज ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने 23 जून से 8 जुलाई 2025 के बीच कुल 17 लाख रुपये से अधिक की राशि ऑनलाइन माध्यम से संबंधित खातों में ट्रांसफर की।

वाट्सएप नंबर और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की भी जांच कर रही है पुलिस

हालांकि, निवेश के कुछ समय बाद जब उसने लाभ और खाते की स्थिति जानने की कोशिश की, तो कोई जवाब नहीं मिला। संपर्क पूरी तरह से टूट जाने के बाद उसे अहसास हुआ कि वह एक बड़े ऑनलाइन फर्जीवाड़े का शिकार हो चुका है। वर्तमान में पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस साइबर सेल की मदद से उस वाट्सएप नंबर और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की भी जांच कर रही है जिसके माध्यम से यह धोखाधड़ी अंजाम दी गई

साइबर अपराध क्या है?

साइबर अपराध एक ऐसा अपराध है जिस में कंप्यूटर और नेटवर्क शामिल है। किसी भी कंप्यूटर का अपराधिक स्थान पर मिलना या कंप्यूटर से कोई अपराध करना कंप्यूटर अपराध कहलाता है। कंप्यूटर अपराध मे नेटवर्क शामिल नही होता है। किसी कि निजी जानकारी को प्राप्त करना और उसका गलत इस्तेमाल करना।

ऑनलाइन फ्रॉड कितने प्रकार के होते हैं?

इसे सुनेंसाइबर सुरक्षा में ऑनलाइन धोखाधड़ी में ऑनलाइन घोटाले, स्पैम, पहचान की चोरी, आपकी जानकारी के बिना आपके खाते से ऑनलाइन उत्पाद खरीदना, पहचान स्पूफिंग, घोटाला पॉप-अप अलर्ट, चेन लेटर घोटाले आदि शामिल हैं।

Read more : Bihar : आशा-ममता कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि में 3 गुना बढ़ोतरी : नीतीश 

Iran War- ईरान युद्ध का असर- भारत के 10.68 अरब डॉलर के कृषि-डेयरी निर्यात पर खतरा

Iran War- ईरान युद्ध का असर- भारत के 10.68 अरब डॉलर के कृषि-डेयरी निर्यात पर खतरा

National- देश को एकजुट रहना चाहिए, बीजेपी फैला रही गलतफहमी- प्रियंका गांधी

National- देश को एकजुट रहना चाहिए, बीजेपी फैला रही गलतफहमी- प्रियंका गांधी

Railway- रेल यात्रियों को बड़ी राहत- अब बीच रास्ते में नहीं रुकेगी ट्रेन

Railway- रेल यात्रियों को बड़ी राहत- अब बीच रास्ते में नहीं रुकेगी ट्रेन

National- केंद्र का बड़ा फैसला- अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन

National- केंद्र का बड़ा फैसला- अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन

National- जयशंकर के बयान पर भड़का पाकिस्तान, नेताओं के तीखे हमले

National- जयशंकर के बयान पर भड़का पाकिस्तान, नेताओं के तीखे हमले

योगी सरकार फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों को बनाएगी “धुरंधर”

योगी सरकार फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों को बनाएगी “धुरंधर”

समुद्र में नहाते समय लहर में बह गए दो पर्यटक, हुई मौत

समुद्र में नहाते समय लहर में बह गए दो पर्यटक, हुई मौत

काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यापक व्यवस्थाएं

काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यापक व्यवस्थाएं

पीड़ितों की समस्याओं का उचित समाधान सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री

पीड़ितों की समस्याओं का उचित समाधान सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री

National- मृतकों के नाम पर फंड जुटाने का आरोप, AIMIM नेता शोएब जामई के खिलाफ केस दर्ज

National- मृतकों के नाम पर फंड जुटाने का आरोप, AIMIM नेता शोएब जामई के खिलाफ केस दर्ज

Bihar- नीतीश के इस्तीफे पर भावुक हुए अशोक चौधरी, बोले-ऐसा नेता मिलना मुश्किल

Bihar- नीतीश के इस्तीफे पर भावुक हुए अशोक चौधरी, बोले-ऐसा नेता मिलना मुश्किल

Kerala- केरल दौरे पर राहुल गांधी, जनसभाओं के जरिए साधेंगे जनता का समर्थन

Kerala- केरल दौरे पर राहुल गांधी, जनसभाओं के जरिए साधेंगे जनता का समर्थन

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870