Operation Sindoor : विदेश मंत्री का विपक्ष पर हमला-

Read Time:  1 min
s- jaishankar
s- jaishankar
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली:

संसद के मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर चर्चा जारी है.  लोकसभा में सोमवार और मंगलवार को चर्चा पूरी हो गई मंगलवार को राज्यसभा में भी चर्चा की शुरुआत हुई जो आज बुधवार को भी जारी है.  बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण बुधवार को राज्यसभा की बैठक शुरू होने के दस मिनट बाद दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. दोपहर 12 बजे से चर्चा की शुरुआत हो गई है.  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सबसे पहले सदन में सरकार का पक्ष रखा.

 पीएम मोदी भी राज्यसभा में अपनी बात रखेंगे. लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर के तहत सशस्त्र बलों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की थी. साथ ही उन्होंने लोकसभा में विपक्षी नेताओं की तरफ से उठाए जा रहे सवालों का भी जवाब दिया. राज्यसभा में भी गर्मागर्म बहस चलने की संभावना है. 

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उनके पास सशस्त्र बलों को पूरी आजादी देने की ‘राजनीतिक इच्छाशक्ति’ की कमी है. हमारे विमान इसलिए नष्ट हुए क्योंकि राजनीतिक नेतृत्व ने पाकिस्तान के सैन्य और वायु रक्षा ढांचे पर हमला न करने की शर्त रखी थी.  इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि नई दिल्ली ने पहले ही पाकिस्तान को बता दिया था कि हमले के दौरान उसके सैन्य ढांचे को निशाना नहीं बनाया जाएगा. 

प्रियंका गांधी ने भी लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर रणनीतिक कमियों को लेकर चिंता जताई.  राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने भी इस मुद्दे पर बात की. मंगलवार को बहस के बाद संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी. 

ये भी पढ़े

National : 2027 तक पूरी होगी देश की अगली जनगणना : मोदी

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।