जब नाश मनुष्य का आता है पहले विवेक मर जाता है’..
भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया हो लेकिन अभी भी भारतीय सेना पूरी तौर से चौकन्नी हैं, क्योंकि पाकिस्तान दोगला है। वह अपनी हरकत से बाज नहीं आता है। पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी के साथ कहा गया है कि अगर फिर से कोई नापाक हरकत की गयी तो सीधा युद्ध होगा। पहलगाम में हुए हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी अपने सोशल मीडिया से दी थी।
सीजफायर से पहले भारत ने कैसे पाकिस्तान को धूल चटाई है..
इसके बाद 4 दिनों तक दो संघर्ष हुआ और भारतीय सेना ने जो कुछ भी जवाब दिया उस पराक्रम का वी़डियो समय-समय पर सेना सोशल मीडिया पर शेयर करती रही। इस बार एक वीडियो फिर से भारतीय सेना ने शेयर किया है जिसमें इंडियन आर्मी-एयरफोर्स और नेवी की ताकत को प्रदर्शन किया गया है। सीजफायर से पहले भारत ने कैसे पाकिस्तान को धूल चटाई है। उसकी एक झलक दिखाई गयी है। इसके साथ ही संदेश लिखा गया है कि ‘जब नाश मनुष्य का आता है सबसे पहले विवेक मर जाता है। वीडियो पर गाया लगाया गया था।

पाकिस्तान की नापाक हरकतों का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया
भारतीय वीर कैसे बॉर्डर पर पाकिस्तान की कोशिशों को ध्वस्त कर रहे हैं अपने जान की परवाह किए बिना, यह भारत की सेना और सुरक्षा बल की ताकल को दर्शाता है। 10 मई की सुबह खबर आयी थी कि शुक्रवार रात को पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा बिना उकसावे के गोलीबारी के बाद एक मजबूत जवाबी कार्रवाई में, सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पुष्टि की कि उसने जम्मू के अखनूर सेक्टर के पार Pakistan के सियालकोट जिले में स्थित लूनी में एक आतंकवादी लॉन्च पैड को नष्ट कर दिया है। यह कार्रवाई शुक्रवार रात करीब 9 बजे शुरू हुए संघर्ष विराम उल्लंघन का एक सुनियोजित जवाब था।
हमारी लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ है…
अब भारतीय सेना ने वीरों की शौर्य गाथा को बयान करते हुए पाकिस्तान की ईंट बनाने का और भारतीय सेना की ताकत को दर्शाता एक वीडियो शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने पाकिस्तान को संदेश भी दे दिया है। आपको बता दें कि एयर ऑपरेशन के महानिदेशक, एयर मार्शल ए.के. भारती ने पाकिस्तानी सेना के बारे में एक साहसिक बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ है, न कि पाकिस्तानी सेना या राज्य के साथ, लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर हमला करने के बाद पाकिस्तानी सेना ने हस्तक्षेप किया।
- Kadapa crime : पति को मारने की कोशिश, पुलिस ने खोला राज
- Uttarakhand accident : खाई में गिरा वाहन, 8 लोगों की मौके पर मौत
- H1b visa news : एच-1बी वीजा पर रोक, अमेरिका में बड़ा बिल पेश
- Gold rate 24/04/26 : सोने के दाम गिरे, तीन दिन में भारी गिरावट
- Today Rasifal : राशिफल – 24 अप्रैल 2026 Horoscope in Hindi