తెలుగు | Epaper

National- ऑपरेशन सिंदूर का असर, पाकिस्तान समर्थन पर अजरबैजान और तुर्की को झटका

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National- ऑपरेशन सिंदूर का असर, पाकिस्तान समर्थन पर अजरबैजान और तुर्की को झटका

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है और पाकिस्तान (Pakistan) का साथ देने वाले तुर्की और अजरबैजान अब अपने किए पर पछता रहे होंगे क्योंकि भारतीय पर्यटकों ने इन देशों से दूरी बना ली है।

अजरबैजान में भारतीय पर्यटकों की संख्या में 63% की गिरावट

मीडिया रिपोर्ट (Media Report) के मुताबिक जून से दिसंबर 2025 के बीच अज़रबैजान जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में 63 फीसदी की कमी आई है। जून से दिसंबर 2024 के दौरान 1.53 लाख भारतीय पर्यटक अज़रबैजान गए थे, जबकि 2025 में यह संख्या घटकर करीब 57,000 रह गई।

तुर्की में भी पर्यटन प्रभावित

तुर्की जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में 34 फीसदी की गिरावट आई है। जून से दिसंबर 2024 में 2.05 लाख भारतीय पर्यटकों ने तुर्की की यात्रा की थी, लेकिन जून से दिसंबर 2025 में यह संख्या घटकर 1.35 लाख रह गई।

अज़रबैजान का बदलता पर्यटन परिदृश्य

मई 2024 तक अज़रबैजान भारत (Azerbaijan India) को अपने पर्यटन क्षेत्र के लिए प्रमुख लक्ष्य बाजारों में मानता था। भारतीय पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही थी, 2024 में यह संख्या 2,43,589 तक पहुंच गई थी, लेकिन 2025 में तस्वीर पूरी तरह बदल गई।

तुर्की और अज़रबैजान का पाकिस्तान समर्थन

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान यह सामने आया कि तुर्की और अज़रबैजान ने पाकिस्तान की खुलकर मदद की थी। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ तुर्की में बने ड्रोन का इस्तेमाल किया था। तुर्की ने कूटनीतिक स्तर पर भी पाकिस्तान का समर्थन किया।

अन्य पढ़े: ट्रम्प अकाउंट: अमेरिका में पैदा होने वाले हर बच्चे को मिलेंगे ₹92 हजार

भारत में बहिष्कार और पीएम मोदी का संदेश

इसके बाद भारत में इन दोनों देशों के खिलाफ बहिष्कार की अपीलें की गईं। पीएम मोदी ने पिछले साल जून में साइप्रस की यात्रा के दौरान स्पष्ट संदेश दिया और संसद में बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों में केवल तीन देशों ने पाकिस्तान का समर्थन किया, जबकि बाकी ने भारत का समर्थन किया।

Read More :

ओरेकल में बड़ी छंटनी, 30 हजार कर्मचारियों पर संकट!

ओरेकल में बड़ी छंटनी, 30 हजार कर्मचारियों पर संकट!

एयरटेल झटका, मुफ्त AI सब्सक्रिप्शन ऑफर बंद!

एयरटेल झटका, मुफ्त AI सब्सक्रिप्शन ऑफर बंद!

एयर इंडिया ड्रीमलाइनर अलर्ट, फ्यूल स्विच में बड़ी खराबी!

एयर इंडिया ड्रीमलाइनर अलर्ट, फ्यूल स्विच में बड़ी खराबी!

सोने की कीमतों में गिरावट, रिकॉर्ड से बड़ी फिसलन!

सोने की कीमतों में गिरावट, रिकॉर्ड से बड़ी फिसलन!

Chennai-टीवीके चीफ विजय बोले-डीएमके को हराने की क्षमता सिर्फ हमारे पास

Chennai-टीवीके चीफ विजय बोले-डीएमके को हराने की क्षमता सिर्फ हमारे पास

Census- जाति गणना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से इनकार

Census- जाति गणना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से इनकार

4AM बिरयानी ट्रेंड अलर्ट, स्वाद या सेहत पर खतरा?

4AM बिरयानी ट्रेंड अलर्ट, स्वाद या सेहत पर खतरा?

WB- एसआईआर पर सीईसी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला

WB- एसआईआर पर सीईसी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला

यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी में 71 लाख कैश, दहेज विवाद!

यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी में 71 लाख कैश, दहेज विवाद!

Delhi- बिहार में नीट छात्रा की मौत पर संसद में हंगामा, सांसदों ने किया प्रदर्शन

Delhi- बिहार में नीट छात्रा की मौत पर संसद में हंगामा, सांसदों ने किया प्रदर्शन

छात्रों को राहत, 10वीं का सिलेबस 25% घटाने का फैसला!

छात्रों को राहत, 10वीं का सिलेबस 25% घटाने का फैसला!

राहुल गांधी का दावा, चीन घुसपैठ सच किताब में छिपा?

राहुल गांधी का दावा, चीन घुसपैठ सच किताब में छिपा?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870