Indore : ओए इंदौरी ने सड़क पर किया खतरनाक बाइक स्टंट

Read Time:  1 min
ओए इंदौरी
ओए इंदौरी
FONT SIZE
GET APP

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओए इंदौरी ने तोड़े ट्रैफिक रूल्स

इंदौर के चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओए इंदौरी उर्फ रॉबिन जिंदल विवादों में आ गए हैं। मामला ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से जुड़ा है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने नाराजगी जताई है। कई लोगों का कहना है कि जिन लोगों को लाखों लोग फॉलो करते हैं, उन्हें सड़क पर नियमों का पालन कर दूसरों के लिए उदाहरण पेश करना चाहिए।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में ओए इंदौरी (Oye Indori) वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते दिखाई दे रहे हैं। रॉबिन जिंदल पहले बुलेट को बिना हेलमेट के चला रहे हैं। इतना ही नहीं, इसके बाद वह बाइक की टंकी पर बैठे नजर आते हैं। फिर फिल्मी अंदाज में बुलेट की टंकी पर एक युवती को बैठाकर बाइक चलाते दिखाई दे रहे हैं।

अन्य पढ़े: Crime : अवैध ई-सिगरेट रैकेट का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

ओए इंदौरी का ट्रैफिक नियमों से खिलवाड़

सूत्रों के अनुसार, यदि जांच में ट्रैफिक (Traffic) नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ दिन पहले अलग-अलग मामलों में कई इन्फ्लुएंसर्स को नियम तोड़ने और कानून हाथ में लेने के चलते क्राइम ब्रांच थाने बुलाकर समझाइश दी गई थी। हालांकि उनके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई थी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी ओए इंदौरी (रॉबिन जिंदल) एक महिला द्वारा लगाए गए शादी का झांसा देकर शोषण के आरोपों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं, लेकिन बाद में कोर्ट से उन्हें बरी कर दिया गया था। ऐसे में एक बार फिर उनका नाम विवादों में आने से सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कुछ दिन पहले रॉबिन ने नगर निगम के खिलाफ भी एक वीडियो बनाया था, जिस पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।