नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ (Discussion on Exam) के 9वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह कार्यक्रम छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को परीक्षा के तनाव, करियर और जीवन से जुड़े विषयों पर सीधे प्रधानमंत्री से संवाद का अवसर देता है।
क्या है ‘परीक्षा पे चर्चा’
‘परीक्षा पे चर्चा’ का उद्देश्य छात्रों के मन से परीक्षा का डर दूर करना और उन्हें आत्मविश्वास से भरना है। यह कार्यक्रम हर साल छात्रों को ‘एग्जाम वॉरियर्स’ (Exam Varriors) बनने के लिए प्रेरित करता है।
कौन ले सकता है हिस्सा
इस कार्यक्रम में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्र, शिक्षक और अभिभावक भाग ले सकते हैं। सभी प्रतिभागियों का चयन मॉयजीओवी पोर्टल पर आयोजित ऑनलाइन बहुविकल्पीय प्रतियोगिता के माध्यम से किया जाता है।
चयन प्रक्रिया और पीएम से संवाद का मौका
‘परीक्षा पे चर्चा’ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का चयन पूरी तरह पारदर्शी और योग्यता आधारित होता है। चयनित प्रतिभागियों को लाइव कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी (PM Modi) से सीधे सवाल पूछने का अवसर मिलता है।
Read Also : नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने सौंपी अहम भूमिका
पंजीकरण की तिथि और आंकड़े
‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक छात्र, शिक्षक और अभिभावक 11 जनवरी 2026 तक मॉयजीओवी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अब तक करीब 18.78 लाख लोग पंजीकरण करा चुके हैं, जिनमें 17 लाख से अधिक छात्र शामिल हैं।
प्रतिभागियों को मिलेंगे ये फायदे
प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को एनसीईआरटी की ओर से आधिकारिक प्रमाण पत्र दिया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए प्रतिभागियों को पीएम मोदी के साथ लाइव ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। पिछले संस्करणों में विजेताओं को ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक और विशेष किट भी दी गई थी।
पिछले संस्करण ने बनाया था गिनीज रिकॉर्ड
‘परीक्षा पे चर्चा’ का आठवां संस्करण वैश्विक स्तर पर रिकॉर्ड बना चुका है। इसमें 245 से अधिक देशों के छात्रों, 153 देशों के शिक्षकों और 149 देशों के अभिभावकों ने भाग लिया था, जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया था।
Read More :