పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Thane : रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरे यात्री, 3 की मौत की आशंका

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: June 9, 2025 • 11:15 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

महाराष्ट्र के ठाणे में मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर एक दुखद घटना घटी जहां छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर जा रही एक ट्रेन में अत्यधिक भीड़ के कारण कई यात्री नीचे गिर गए। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना में 3 की मौत की आशंका है।

ठाणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा रेल हादसा सामने आया है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की तरफ जाने वाले कुछ यात्री अचानक ट्रेन से नीचे गिर गए। यह हादसा ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन का है। ट्रेन में अत्याधिक भीड़ के कारण कई लोग ट्रेन से नीचे गिर गए। इस घटना में 3 लोगों की मौत की आशंका है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। खबरों की मानें तो इस घटना में 3 यात्रियों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को नजदीकि अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

प्रशासन हुआ अलर्ट

ट्रेन से गिरने की वजह से 3 यात्रियों की मौत की आशंका है। ठाणे जीआरपी की वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अर्चना दुसाने ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन को अलर्ट किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह हादसा आज सुबह मुंब्रा और दीवा रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। पुष्पक एक्सप्रेस और कसारा लोकल ट्रेन एक-दूसरे को क्रॉस कर रही थीं, तभी एक ट्रेन में सवार कुछ यात्री नीचे गिर गए। हालांकि यात्री किस ट्रेन से गिरे हैं? इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

हादसे की वजह साफ नहीं

सेंट्रल रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर स्वप्निल नीला ने बताया कि, कसारा लोकल ट्रेन के गार्ड ने सोमवार की सुबह लगभग 9:30 बजे घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी। घायल यात्रियों को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यात्री किस ट्रेन से नीचे गिरे? इसकी पुख्ता जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। हादसे की वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Read more : National : भारत अब हथियार खरीदता कम और निर्यात कर रहा है ज्यादा

# national # Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.