Car Catches Fire : बीमार मां को अस्पताल ले जाते समय कार में लगी आग

Read Time:  1 min
Car catches fire
Car catches fire
FONT SIZE
GET APP

Car catches fire while taking sick mother to hospital: राजस्थान के अजमेर जिले के बोराड़ा थाना क्षेत्र से एक बड़ी दर्दनाक खबर सामने आई है। आज गुरुवार को श्रीरामपुरा गांव में एक रूह कंपा देने वाली घटना हो गई। बीच सड़क पर अचानक एक कार में भीषण आग लग गई, जिसमें जिंदा जलकर चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में गांव के पूर्व सरपंच, उनकी पत्नी और भांजी समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिला परिषद सदस्य ने भी दम तोड़ दिया।

Car catches fire : पूर्व सरपंच दंपति समेत 4 की जलकर मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार , श्रीरामपुरा गांव के पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी (Ramsingh Chaudhary) अपनी मां को पास के अस्पताल में इलाज कराने ले जा रहा था। चौधरी की मां जिला परिषद सदस्य पूसी देवी को अचानक सीने में दर्द होने पर अस्पताल ले जाया गया। गुरूवार सुबह 5:30 बजे वे अपनी गाड़ी से शहर की तरफ निकले थे।

अन्य पढ़े: Twisha Sharma Case : सास गिरिबाला सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, अग्रिम जमानत रद्द

कार में रामसिंह चौधरी के साथ उनकी पत्नी सुरज्ञान देवी और भांजी महिमा भी थीं। गांव से थोड़ी ही दूरी पर, श्रीरामपुरा के पास, कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से बढ़ी कि कार में बैठे लोग कुछ समझ पाते, या कार से निकल पाते उससे पहले ही कार आग का गोला बन गया और सभी लोग जलकर दम तोड़ दिए। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जिंदा जले 3 लोग

बता दें कि हादसा इतना डरावना था कि कार के गेट नहीं खुलने की वजह से रामसिंह चौधरी, उनकी पत्नी सुरज्ञान देवी और भांजी महिमा गाड़ी के अंदर ही फंसे रह गए। सभी तीनों की मौके पर ही जिंदा जलने से जान चली गई। कार में बैठे रामसिंह की मां पूसी देवी को किसी भी तरह गाड़ी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वे अधिक झुलस चुकी थीं और उनकी भी मौत हो गई।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।