తెలుగు | Epaper

Latest News : भोजपुरी स्टार से सांसद बनने की राह पर पवन सिंह

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : भोजपुरी स्टार से सांसद बनने की राह पर पवन सिंह

भोजपुरी स्टार का राजनीतिक कदम

पवन सिंह एक प्रसिद्ध भोजपुरी फिल्मों और गानों के कलाकार हैं। उन्होंने राजनीति में कदम रखने का इरादा जाहिर किया था और कभी चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर चर्चा हुई थी।

चुनाव न लड़ने का एलान

हाल ही में यह घोषणा आई कि पवन सिंह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि सिर्फ प्रचार-प्रसार का काम करेंगे। इसके पीछे विवाद और रणनीति दोनों का मिश्रण बताया जा रहा है।

भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की पत्नी ज्योति सिंह काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। पवन सिंह चुनाव से बाहर हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। हालांकि इसकी वजह नहीं बताई थी

बड़ा खुलासा

अब भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने शुक्रवार को पवन सिंह के चुनाव न लड़ने पर बड़ा खुलासा किया। मनोज तिवारी ने कहा, पवन सिंह विधानसभा का चुनाव लड़ना ही नहीं चाहता है, वो सांसद बनना चाहता है।

मनोज तिवारी ने कहा, 2024 के लोकसभा चुनाव में पवन सिंह आसनसोल से हमने ही टिकट दिलवाया था। आगे हम उनको सही जगह से चुनाव लड़वाएंगे।

मनोज तिवारी बोले- बिहार में NDA 175 से ज्यादा सीटें जीतेगा

तिवारी बिहार में NDA की जीत को लेकर काफी आश्वस्त दिखे। उन्होंने कहा, हम 200 की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक जैसा दिख रहा है तो NDA 175+ पर है और हम सब मिलकर इसे और आगे बढ़ा सकते हैं।

अन्य पढ़ें: चुनाव से पहले HAM का बड़ा फैसला : 11 नेता 6 साल के लिए निलंबित

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, लोगों में जबरदस्त उत्साह है, अब लोगों को दिखने लगा है कि विकास कैसा होता है। 60 लाख से अधिक लोगों को पीएम आवास मिले हैं, अब लोगों ने तय कर लिया है कि एनडीए सबसे बेहतर है। हम बिहार में देख रहे हैं कि बिहार के लोगों ने तय कर लिया है कि हमें एनडीए के साथ 5 साल का एक और सफर तय करना है, क्योंकि बिहार का भविष्य एनडीए के साथ है।

ज्योति सिंह ने खेसारी लाल से मदद की गुहार लगाई

बिहार में काराकाट सीट से चुनाव लड़ रहीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह घर-घर जाकर वोट मांग रही हैं। ज्योति सिंह ने खेसारी लाल से मदद की गुहार लगाई है।

ज्योति सिंह से पूछा गया कि क्या इस चुनाव में पवन सिंह आपके साथ आएंगे। एक मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, देखिए मैं इस पर कुछ बोल नहीं सकती हूं। क्योंकि जो भी चीजें हैं मीडिया में हैं। तो इस पर मैं क्या बोलूं। जब उनसे मेरा कोई संपर्क ही नहीं है, तो इस पर मैं क्या जवाब दूं।

ज्योति से कहा गया कि आपने चुनाव में उनका प्रचार किया था। इस पर उन्होंने कहा कि हां मैंने उनका प्रचार किया था। लेकिन अभी मेरा उनसे कोई संपर्क नहीं है तो मुझे खुद नहीं पता कि वो मेरा साथ देंगे या नहीं देंगे। लेकिन उम्मीद करती हूं कि मैंने उनका साथ दिया था। वो भी मेरा साथ देंगे। लेकिन मैं अभी इस पर कुछ कह नहीं सकती।

खेसारी लाल ने ज्योति का सपोर्ट किया था

ज्योति के विवादों पर खेसारी लाल ने ज्योति का सपोर्ट किया था। उन्होंने कहा था कि ज्योति सिंह बुलाएंगी, तो हम आएंगे। ज्योति सिंह ने कहा कि खेसारी भइया से फोन पर मेरी बात हुई थी। उन्होंने मुझसे कहा था कि भाभी आपको जहां मेरी जरूरत लगेगी, तो कहिएगा मैं आऊंगा। मैं खेसारी भइया से अनुरोध करूंगी कि एक दिन का समय निकालकर मेरे प्रचार में जरूर आएं।

पवन सिंह की कितनी पत्नियां हैं?

व्यक्तिगत जीवन पवन सिंह की पत्नी नीलम सिंह ने 8 मार्च 2015 को अपने घर में आत्महत्या कर ली। 2018 में बलिया में उन्होंने ज्योती सिंह से शादी की। वे भोजपुरी सुपरस्टार हैं।

पत्नी नीलम सिंह की मृत्यु कैसे हुई?

पवन सिंह ने 2014 में नीलम सिंह से विवाह किया; मार्च 2015 में उनकी आत्महत्या से मृत्यु हो गई।

अन्य पढ़ें:

टेस्ला का बड़ा ऑफर, EMI पर Model Y अब आसान!

टेस्ला का बड़ा ऑफर, EMI पर Model Y अब आसान!

West Bengal- कोयला खनन मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 12 ठिकानों पर छापा

West Bengal- कोयला खनन मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 12 ठिकानों पर छापा

National- ट्रेड डील के बीच पीएम मोदी ने दिया समृद्धि का संदेश

National- ट्रेड डील के बीच पीएम मोदी ने दिया समृद्धि का संदेश

National- भारत-अमेरिका ट्रेड डील से महंगाई पर असर नहीं- शशि थरूर

National- भारत-अमेरिका ट्रेड डील से महंगाई पर असर नहीं- शशि थरूर

Delhi- लोकसभा में विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा, प्रश्नकाल ठप

Delhi- लोकसभा में विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा, प्रश्नकाल ठप

चुनावी क्राइटेरिया के लिए 6 साल की बच्ची की हत्या

चुनावी क्राइटेरिया के लिए 6 साल की बच्ची की हत्या

30 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी

30 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी

Bihar- आज पेश होगा बिहार का बजट, योजनाओं में महिलाओं-युवाओं को प्राथमिकता

Bihar- आज पेश होगा बिहार का बजट, योजनाओं में महिलाओं-युवाओं को प्राथमिकता

लोनावला ट्रेकिंग हादसा, लॉ छात्रा 390 फीट गहरी खाई में गिरी

लोनावला ट्रेकिंग हादसा, लॉ छात्रा 390 फीट गहरी खाई में गिरी

इस हफ्ते डिप्टी CM का कार्यभार संभालेंगी सुनेत्रा पवार

इस हफ्ते डिप्टी CM का कार्यभार संभालेंगी सुनेत्रा पवार

WB- सीईसी की चेतावनी पर ममता का हमला, बोलीं– सरकार के पिछलग्गू बनकर काम कर रहे

WB- सीईसी की चेतावनी पर ममता का हमला, बोलीं– सरकार के पिछलग्गू बनकर काम कर रहे

Delhi- राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से आम जनता के लिए खुला

Delhi- राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से आम जनता के लिए खुला

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870