Latest Hindi News : Assam-ब्रह्मपुत्र क्रूज पर पीएम मोदी ने बच्चों से की ‘परीक्षा पे चर्चा’

Read Time:  1 min
पीएम मोदी
पीएम मोदी
FONT SIZE
GET APP

डिब्रूगढ़,। पीएम नरेंद्र मोदी के असम दौरे का रविवार को दूसरा दिन है। 10 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी में क्रूज यात्रा की। इस दौरान उन्होंने राज्य के 25 छात्रों से ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के तहत संवाद किया। पीएम मोदी ने करीब 45 मिनट तक छात्रों से बातचीत कर उन्हें परीक्षा के तनाव से निपटने और लक्ष्य तय करने के टिप्स दिए।

ब्रह्मपुत्र क्रूज पर छात्रों से संवाद

क्रूज यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने अलग-अलग जिलों से आए छात्रों से सवाल-जवाब किए। इस अनोखे संवाद कार्यक्रम में छात्रों ने पढ़ाई, करियर और जीवन से जुड़े सवाल पूछे, जिनका पीएम ने सहज अंदाज में जवाब दिया।

10,600 करोड़ की परियोजना की रखेंगे नींव

परीक्षा पे चर्चा के बाद प्रधानमंत्री डिब्रूगढ़ जिले (Dibrugarh District) के नामरूप में 10,600 करोड़ रुपये की लागत वाले ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया प्लांट की आधारशिला रखेंगे। यह संयंत्र ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन लिमिटेड के मौजूदा परिसर में स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के शुरू होने से किसानों को यूरिया की उपलब्धता आसान होगी।

जनसभा को भी करेंगे संबोधित

भूमि पूजन के बाद पीएम मोदी एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। अगले साल मार्च-अप्रैल में संभावित असम विधानसभा चुनाव से पहले यह उनका पिछले चार महीनों में दूसरा दौरा है। चुनाव से पहले प्रधानमंत्री राज्य में कुल 15,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत कर रहे हैं।

शहीद स्मारक में दी श्रद्धांजलि

परीक्षा पे चर्चा के बाद पीएम मोदी शहीद स्मारक पहुंचे, जहां उन्होंने 1985 के असम आंदोलन में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आंदोलन के पहले शहीद खरगेश्वर तालुकदार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 170 करोड़ रुपये की लागत से बने इस स्मारक में ऑडिटोरियम, प्रेयर रूम, साउंड एंड लाइट शो समेत कई सुविधाएं विकसित की गई हैं।

Read Also : सीएम उमर का संदेश, कश्मीर और दिल्ली में अलग बयान नहीं देता

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए ब्रह्मपुत्र नदी पर दो दिनों के लिए फेरी सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। नदी पुलिस, एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। कार्यक्रम में शामिल छात्रों का चयन असम के विभिन्न जिलों के स्कूलों से किया गया था

मोदी जी कितने पढ़े-लिखे हैं?

साल 1978 में मोदी राजनीतिशास्त्र में बीए कइलें, दिल्ली विश्वविद्यालय के पत्राचार माध्यम से, आ थर्ड डिवीजन पास भइलें। पाँच बरिस बाद, 1982 में, गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति बिज्ञान में एमए के डिग्री लिहलें।

PM कितनी उम्र तक रहता है?

प्रधानमन्त्री के कार्यकाल पर ना ही किसी प्रकार की समय-सीमा है ना कोई ऊपरी आयु सीमा निर्दिष्ट की गई है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।