PM Modi- पीएम मोदी काशी में : विश्वनाथ धाम में पूजा, त्रिशूल के साथ रोड शो में दिखी भव्यता

Read Time:  1 min
पीएम मोदी काशी में
पीएम मोदी काशी में
FONT SIZE
GET APP

वाराणसी में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का भव्य रोड शो देखने को मिला। करीब 14 किलोमीटर लंबे इस रोड शो के दौरान शहर पूरी तरह भगवामय नजर आया। जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया और फूलों की बारिश कर अभिवादन किया। भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर झूमते दिखे।

108 बटुकों ने किया शंखनाद, विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा

प्रधानमंत्री बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस से सीधे काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vihswanath Temple) पहुंचे, जहां गेट पर 108 बटुकों ने शंखनाद कर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में करीब 20 मिनट तक विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान पांच पंडितों ने उन्हें पूजा कराई और पारंपरिक तरीके से माला पहनाकर त्रिपुंड लगाया।

त्रिशूल और डमरू के साथ नजर आए पीएम मोदी

मंदिर से बाहर निकलने के बाद प्रधानमंत्री को विधायक सौरभ श्रीवास्तव (Saurabh Srivastav) ने त्रिशूल भेंट किया, जबकि मेयर ने उन्हें डमरू दिया। पीएम मोदी ने त्रिशूल उठाकर लहराया, जो वहां मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया।

रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, जगह-जगह हुआ स्वागत

रोड शो के दौरान हर तरफ उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने प्रधानमंत्री के काफिले पर फूल बरसाए और उनका जोरदार स्वागत किया। पीएम मोदी ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे पीएम

काशी से निकलकर प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हरदोई रवाना होंगे। यहां वे 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे, जो मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा।

11 साल में 54वां दौरा, 2026 का पहला काशी दौरा

यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पिछले 11 वर्षों में 54वां काशी दौरा है। साल 2026 में यह उनका पहला दौरा है। इससे पहले वे नवंबर 2025 में वाराणसी आए थे।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।