पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Election) 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के तहत आज सात जिलों की 142 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हुगली, नदिया और पूर्व बर्दवान जैसे अहम जिलों में वोट डाले जा रहे हैं। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना चुनाव आयोग के लिए बड़ी चुनौती है, जिसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
भवानीपुर में ममता बनर्जी का बदला अंदाज, सुबह-सुबह पहुंचीं बूथों पर
कोलकाता की हाई-प्रोफाइल भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) आज बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आईं। सुबह 7 बजे ही वह सड़कों पर उतरकर बूथों का दौरा करती दिखीं। पिछले 15 वर्षों में पहली बार ऐसा देखा गया है जब उन्होंने मतदान के दिन सुबह से ही मैदान संभाल लिया हो। उन्होंने खुद को मुख्यमंत्री नहीं बल्कि उम्मीदवार बताते हुए इलाके में लगातार भ्रमण किया।
हावड़ा में EVM खराबी से हंगामा, देरी से शुरू हुआ मतदान
हावड़ा के एक मतदान केंद्र पर ईवीएम (EVM) खराब होने के कारण हंगामा हो गया। मशीन में बार-बार तकनीकी दिक्कत आने से मतदान प्रक्रिया देर से शुरू हुई। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने स्थिति को संभाला और बाद में मतदान सामान्य रूप से शुरू कराया गया।
ममता बनर्जी ने लगाए चुनाव में गड़बड़ी के आरोप
ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि बाहरी पर्यवेक्षक निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के पोस्टर हटाए जा रहे हैं और माहौल को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वोट जनता डालेगी, न कि पुलिस या सुरक्षा बल।
शुभेंदु अधिकारी और अभिषेक बनर्जी ने डाला वोट
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने पूजा-अर्चना के बाद मतदान किया और लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। वहीं तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने भी वोट डालकर लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभाई।
कोलकाता में बूथ पर विवाद, प्रियंका टिबरेवाल की अधिकारियों से बहस
एंटाली विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ पर भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल की पोलिंग अधिकारियों से तीखी बहस हो गई। बूथ के अंदर एजेंट को लेकर विवाद बढ़ा, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा।
महुआ मोइत्रा का आरोप- ‘लोकतंत्र बचाने की लड़ाई’
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा वोट डालने ई-रिक्शा से पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने इस चुनाव को लोकतंत्र बचाने की लड़ाई बताया।
दिलीप घोष ने चुनाव आयोग की सख्ती की सराहना की
भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि इस बार चुनाव आयोग की सख्ती के कारण मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। उन्होंने इसे सामाजिक बदलाव की लड़ाई बताया और लोगों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
अन्य पढ़े: Bengaluru : बेंगलुरु में देर रात बड़ा हादसा, पीजी में लगी आग
सुबह से ही दिखा उत्साह, लंबी कतारों में खड़े मतदाता
सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू होते ही कई केंद्रों पर लंबी कतारें लग गईं। नदिया समेत कई जिलों में मतदाता सुबह से ही अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
Read More :