తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : “पीएम मोदी : राष्ट्र सुरक्षा में पुलिस की अहम भूमिका”

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : “पीएम मोदी : राष्ट्र सुरक्षा में पुलिस की अहम भूमिका”

नई दिल्ली,। पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि पुलिसकर्मियों का अटूट समर्पण हमारे राष्ट्र और लोगों को सुरक्षित रखता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पुलिस स्मृति दिवस (Police Memorial Day) पर, हम अपने पुलिसकर्मियों के साहस को सलाम करते हैं और कर्तव्य पथ पर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करते हैं। उनका अटूट समर्पण हमारे राष्ट्र और लोगों को सुरक्षित रखता है। संकट और आवश्यकता के समय में उनकी बहादुरी और प्रतिबद्धता प्रशंसनीय है।

लोकसभा अध्यक्ष और नेताओं ने दी बधाई

इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, गृहमंत्री अमित शाह (Amit Sah) और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनकी सराहना की।

ओम बिरला का संदेश

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने एक्स पोस्ट में लिखा कि पुलिस स्मृति दिवस पर हमारे वीर एवं प्रतिबद्ध पुलिस कर्मियों का हार्दिक अभिवादन। यह दिन राष्ट्रीय सुरक्षा, एकता और शांति को बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस कर्मियों के बलिदान व समर्पण के स्मरण का अवसर है। हमारे पुलिसकर्मी, जो दिन-रात नागरिक सुरक्षा के लिए सतर्कता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ डटे रहते हैं, न केवल अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखते हैं, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं और सामाजिक संकटों में भी मानवता की रक्षा के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़े रहते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि आज का दिन हमें उन पुलिस कर्मियों के परिवारों के त्याग को भी सम्मान देने का अवसर देता है जिन्होंने अपने प्रियजनों को राष्ट्र के लिए खोया।

अमित शाह का संदेश

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि पुलिस स्मृति दिवस पर सभी पुलिसकर्मियों को हार्दिक बधाई। प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में, हमारे बलों ने अपराधों और आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरों को विफल करके तथा अनुकरणीय साहस और प्रतिबद्धता के साथ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करके गौरव की बात लिखी है। देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।

योगी आदित्यनाथ का संदेश

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में लिखा कि कर्तव्य पथ पर अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले सभी अमर बलिदानी पुलिस कार्मिकों को पुलिस स्मृति दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि! उत्तर प्रदेश पुलिस कार्मिकों की सेवा और कर्तव्यनिष्ठा समाज के लिए एक आदर्श मॉडल है। उनका बलिदान राष्ट्र की आत्मा में अमिट प्रकाश बनकर सभी को प्रेरित करता रहेगा।

पुष्कर सिंह धामी का संदेश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि देश में शांति, सद्भाव और देशवासियों की सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस के वीर जवानों को ‘पुलिस स्मृति दिवस’ पर नमन। आपका साहस, समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। सेवा, सुरक्षा और सहयोग की भावना के साथ उत्तराखंड पुलिस ने हर चुनौती का सामना करने में अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है। आपदा के समय भी हमारे पुलिसकर्मियों ने जनसेवा की भी मिसाल प्रस्तुत की है

मोदी जी कितने पढ़े-लिखे हैं?

साल 1978 में मोदी राजनीतिशास्त्र में बीए कइलें, दिल्ली विश्वविद्यालय के पत्राचार माध्यम से, आ थर्ड डिवीजन पास भइलें। पाँच बरिस बाद, 1982 में, गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति बिज्ञान में एमए के डिग्री लिहलें।

नरेंद्र मोदी की सैलरी कितनी है?

PM Modi Salary: दिन में ₹5533, सप्ताह में ₹38733 और महीने में ₹166000 कमाते हैं पीएम मोदी

Read More :

अमित शाह का आज 61वां जन्मदिन

अमित शाह का आज 61वां जन्मदिन

श्वेता सुमन का नामांकन रद्द

श्वेता सुमन का नामांकन रद्द

INS सह्याद्रि शामिल हुआ भारत-जापान समुद्री अभ्यास में

INS सह्याद्रि शामिल हुआ भारत-जापान समुद्री अभ्यास में

द्रौपदी मुर्मू ने सबरीमाला में सिर पर रखा ‘इरुमुडीकेट्टु’

द्रौपदी मुर्मू ने सबरीमाला में सिर पर रखा ‘इरुमुडीकेट्टु’

मेहुल चोकसी को झटका

मेहुल चोकसी को झटका

नीरज चोपड़ा बने ‘लेफ्टिनेंट कर्नल’

नीरज चोपड़ा बने ‘लेफ्टिनेंट कर्नल’

हैदराबाद समेत पांच महानगरों में खुलेंगे ‘इन्वेस्ट यूपी’ निवेश प्रोत्साहन ऑफिस

हैदराबाद समेत पांच महानगरों में खुलेंगे ‘इन्वेस्ट यूपी’ निवेश प्रोत्साहन ऑफिस

भारत की समृद्धि का आधार रहा है गोवंश – योगी आदित्यनाथ

भारत की समृद्धि का आधार रहा है गोवंश – योगी आदित्यनाथ

गंगोत्री धाम के कपाट बंद, अब मां गंगा के दर्शन होंगे मुखवा गांव में

गंगोत्री धाम के कपाट बंद, अब मां गंगा के दर्शन होंगे मुखवा गांव में

पीएम मोदी ने अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

पीएम मोदी ने अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

चुनावी जंग में लालू परिवार पर दबाव, सीबीआई ने गवाहों की फौज खड़ी कर दी

चुनावी जंग में लालू परिवार पर दबाव, सीबीआई ने गवाहों की फौज खड़ी कर दी

राष्ट्रपति मुर्मु बाल-बाल बचीं, हेलीपैड धंसने से हेलीकॉप्टर लैंडिंग में हादसा टला

राष्ट्रपति मुर्मु बाल-बाल बचीं, हेलीपैड धंसने से हेलीकॉप्टर लैंडिंग में हादसा टला

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870