आसनसोल। पश्चिम बंगाल के आसनसोल (Asansol) के रेलपार इलाके में लाउडस्पीकर (Loud Speaker) को लेकर प्रशासनिक संदेश देने पहुंची पुलिस टीम के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और उपद्रवियों ने जहांगिरी मोहल्ला पुलिस फाड़ी पर हमला कर जमकर तोड़फोड़ की। घटना के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव फैल गया और पुलिस को हालात संभालने के लिए अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा।
प्रशासनिक संदेश के बाद बढ़ा विवाद
जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के निर्देश के बाद पुलिस टीम रेलपार इलाके में मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच लाउडस्पीकर से संबंधित प्रशासनिक संदेश पहुंचाने गई थी। इसके बाद इलाके के कई मंदिरों और मस्जिदों में बैठकों का दौर शुरू हुआ। इसी दौरान कुछ अराजक तत्वों द्वारा अफवाह फैलाए जाने से माहौल अचानक गर्म हो गया।
पुलिस फाड़ी में जमकर तोड़फोड़
आरोप है कि बड़ी संख्या में लोग जहांगिरी मोहल्ला (Jhagiri Mohalla) पुलिस फाड़ी पहुंच गए और वहां हंगामा शुरू कर दिया। उपद्रवियों ने पुलिस फाड़ी परिसर में तोड़फोड़ की और आसपास के इलाकों में भी नुकसान पहुंचाया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया।
वाहनों को भी बनाया निशाना
हिंसा के दौरान कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। क्षतिग्रस्त वाहनों में पुलिस की गाड़ियां और आम लोगों के वाहन भी शामिल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू की गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। फिलहाल इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है।
अन्य पढ़े: Entertainment- मां बनना हर महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत पल : दीपिका सिंह
सीसीटीवी से उपद्रवियों की पहचान
पुलिस प्रशासन ने हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान शुरू कर दी है। डीसीपी PVG Satish ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Read More :