Bihar News : रील्स देखने से रोकने पर गर्भवती पत्नी ने खाया जहर,मौत

Read Time:  1 min
गर्भवती महिला
गर्भवती महिला
FONT SIZE
GET APP

आरा(भोजपुर) : आरा में रील्स देखने से मना करने पर एक गर्भवती महिला ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नगर थाना क्षेत्र के उजियार टोला स्थित बिंद टोली मोहल्ले की है।

मृतका की पहचान पटना जिले के महीनावां गांव निवासी गोविंद महतो की पत्नी (Parvati Devi) पार्वती देवी(22) के तौर पर हुई है। उसके दो छोटे बच्चों हैं। पति ने बताया कि पार्वती वीडियो देखने के लिए मोबाइल मांग रही थी, मैंने मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर उसने जहर खा लिया।

इधर, मृतका के भाई का कहना है कि पति-पत्नी में मोबाइल फोन को लेकर झगड़ा हुआ था। मेरे जीजा ने दीदी को पीटा भी था। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला…

मोबाइल को पति-पत्नी में बहस हुई

पति गोविंद महतो (Govind Mahto) ने बताया कि वह गुजरात के राजकोट में एक लोहा कंपनी में मजदूरी करता है। 30 अप्रैल को अपनी भांजी की शादी में शामिल होने के लिए पूरे परिवार के साथ गांव आया था। शादी के बाद पत्नी की इच्छा पर वह बच्चों के साथ ससुराल चला आया था। शुक्रवार की सुबह पार्वती ने उससे मोबाइल मांगा, ताकि वह रिल्स देख सके, लेकिन उसने मोबाइल देने से मना कर दिया।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर मैं घर से बाहर निकल गया था। कुछ देर बाद ससुराल वालों ने फोन कर सूचना दी कि पार्वती ने जहर खा लिया है। इसके बाद वह तुरंत घर पहुंचा और आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर आया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

मौत से पहले का वीडियो

जहर खाने से पहले पति-पत्नी के बीच हुई लड़ाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच मोबाइल को लेकर तीखी नोकझोंक होती दिखाई दे रही है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि महिला मोबाइल को अपने पास दबा रखा है।

भाई धन्नु ने बताया कि झगड़े के दौरान पार्वती काफी आक्रोश में थी। पति जब वीडियो बना रहा था तो उसने मोबाइल छीनने की भी कोशिश की थी।

अन्य पढ़े: West Bengal- चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 70 लाख की सुपारी का शक, छापेमारी जारी

बहन के साथ मारपीट हुई है

मृतका के छोटे भाई धन्नु ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसने बताया कि सुबह से ही मोबाइल को लेकर दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था और जीजा ने उसकी बहन के साथ मारपीट भी की थी। परिवार के लोगों ने दोनों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन विवाद लगातार बढ़ता गया।

बहन ने पहले राजकोट में अपने पति को साइकिल खरीदने के लिए एक हजार रुपए दिए थे। जब पति ने मोबाइल देने से इनकार किया तो उसने अपने पैसे वापस मांगे, ताकि खुद मोबाइल खरीद सके। इसी बात को लेकर पार्वती और अधिक नाराज हो गई थी।

झगड़े के दौरान पति वीडियो बना रहा था

भाई धन्नु ने आगे बताया कि झगड़े के दौरान पार्वती काफी आक्रोश में थी। पति जब वीडियो बना रहा था तो उसने मोबाइल छीनने की भी कोशिश की थी। कुछ देर बाद घर के लोग बाहर चले गए। इसी बीच उसने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।