Technology- WhatsApp ला रहा नया “वेलकम मैसेज” फीचर, यूजर्स को मिलेगा खास अनुभव

Read Time:  1 min
व्हाट्सऐप
व्हाट्सऐप
FONT SIZE
GET APP

सैन फ्रांसिस्को । (WhatsApp) अपने ग्रुप चैट अनुभव को और बेहतर और इंटरैक्टिव बनाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी एक नए “वेलकम मैसेज” फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जिसके जरिए किसी भी ग्रुप में नया सदस्य जुड़ते ही उसे ऑटोमैटिक स्वागत संदेश दिखाई देगा। यह फीचर खास तौर पर ग्रुप एडमिन (Group Admin) के लिए काफी उपयोगी माना जा रहा है, क्योंकि अभी तक नए सदस्य के जुड़ने पर एडमिन या अन्य यूजर्स को अलग से स्वागत संदेश भेजना पड़ता है।

बड़े ग्रुप्स को मैनेज करना होगा आसान

आज के समय में व्हाट्सऐप ग्रुप्स (Whhatsapp Groups) केवल दोस्तों और परिवार तक सीमित नहीं हैं। ऑफिस, स्कूल, कॉलेज, बिजनेस और अलग-अलग कम्युनिटी से जुड़े लाखों ग्रुप रोजाना इस्तेमाल किए जाते हैं। ऐसे में नए फीचर के जरिए किसी भी नए सदस्य को तुरंत स्वागत संदेश मिलने से वह खुद को ग्रुप का हिस्सा महसूस कर सकेगा और बातचीत में आसानी से शामिल हो पाएगा।तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि यह फीचर बड़े ग्रुप्स को मैनेज करने में काफी मददगार साबित हो सकता है।

एंड्रॉयड बीटा वर्जन में दिखा फीचर

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फीचर फिलहाल एंड्रॉयड बीटा वर्जन में देखा गया है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में इसे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।

मैसेज में दिख सकता है यूजर का नाम

जानकारी के अनुसार वेलकम मैसेज पहले से तय फॉर्मेट में दिखाई देगा और उसमें नए सदस्य का नाम भी शामिल हो सकता है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ग्रुप एडमिन इस संदेश को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर पाएंगे या नहीं।

अन्य पढ़े: Entertainment- मां बनना हर महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत पल : दीपिका सिंह

यूजर एक्सपीरियंस बेहतर बनाने पर फोकस

व्हाट्सऐप लगातार अपने प्लेटफॉर्म पर नए फीचर्स जोड़ रहा है ताकि यूजर्स को बेहतर अनुभव मिल सके। विशेषज्ञों का कहना है कि नया “वेलकम मैसेज” फीचर ग्रुप चैट को अधिक व्यवस्थित और फ्रेंडली बनाने में मदद करेगा।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।