తెలుగు | Epaper

West Bengal- पश्चिम बंगाल में धर्म के नाम पर सियासी घमासान

Anuj Kumar
Anuj Kumar
West Bengal- पश्चिम बंगाल में धर्म के नाम पर सियासी घमासान

कोलकाता,। पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय करीब आ रहा है, वैसे-वैसे मंदिर-मस्जिद की राजनीति उफान पर आती जा रही है। इसी के चलते बाबरी मस्जिद की नींव रखे जाने के बाद अब पश्चिम बंगाल में सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करने की दिशा में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के मुस्लिम विधायक जाकिर हुसैन ने एक अहम पहल की घोषणा कर दी है।

मंदिर और मस्जिद निर्माण की घोषणा

मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर से टीएमसी विधायक जाकिर हुसैन (Jakir Hussain) ने ऐलान किया है कि वह क्षेत्र में एक श्रीकृष्ण मंदिर और एक मस्जिद का निर्माण करवाएंगे। इस परियोजना के लिए वह अपनी निजी राशि से कुल एक करोड़ रुपये दान करेंगे।दरअसल बनसबती में आयोजित एक सार्वजनिक सभा को संबोधित कर रहे विधायक जाकिर हुसैन ने कहा कि धर्म के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति नहीं होनी चाहिए।

निजी राशि से देंगे एक करोड़ रुपये

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित परियोजना के तहत मंदिर और मस्जिद दोनों के निर्माण के लिए 50-50 लाख रुपये दिए जाएंगे। उनका कहना है कि यह कदम समाज में प्रेम, भाईचारे और शांतिपूर्ण सहअस्तित्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।

चुनावी माहौल में आई पहल

गौरतलब है कि विधायक जाकिर हुसैन का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जबकि टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि जाकिर हुसैन ने अपनी पहल को पूरी तरह गैर-राजनीतिक बताते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, ताकि इसे किसी भी तरह से राजनीतिक लाभ से न जोड़ा जाए।उन्होंने यह भी कहा कि वह धार्मिक राजनीति में विश्वास नहीं रखते और उनका मानना है कि सभी धर्मों का मूल संदेश इंसानियत और भाईचारा है।

Read also : News Hindi : मोदी की सुशासन नीति से प्रभावित होकर फिल्म जगत की हस्तियां भाजपा में शामिल

पार्टी नेताओं और स्थानीय लोगों का समर्थन

हुसैन की योजना को तृणमूल कांग्रेस के अन्य नेताओं का भी समर्थन मिल रहा है। पार्टी नेता गौतम घोष ने इसे सांप्रदायिक सद्भाव का एक अनुकरणीय उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि मंदिर और मस्जिद के निर्माण के लिए अलग-अलग ट्रस्ट बनाए जाएंगे और राज्य सरकार से भूमि आवंटन के लिए अनुरोध किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी इस घोषणा का स्वागत किया है। उनका मानना है कि इस पहल से न केवल सामाजिक सौहार्द मजबूत होगा, बल्कि मुर्शिदाबाद जिले में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकते हैं। कुल मिलाकर जाकिर हुसैन की यह पहल बंगाल की राजनीति में एक सकारात्मक और समावेशी संदेश के रूप में देखी जा रही है।

Read More :

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सैयद हमीद का निधन

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सैयद हमीद का निधन

फ्लिपकार्ट में छंटनी 300 कर्मचारियों की नौकरी गई

फ्लिपकार्ट में छंटनी 300 कर्मचारियों की नौकरी गई

7 मार्च सोने के भाव शहरों में ताजा रेट देखें

7 मार्च सोने के भाव शहरों में ताजा रेट देखें

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870