పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Politics : शीर्ष नेतृत्व के कार्यक्रमों से दिलीप घोष की दूरी, तरह-तरह की चर्चाएं तेज

Author Icon By digital
Updated: June 1, 2025 • 10:19 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

पहले पीएम और अब शाह के दौरे में भी नहीं दिखे दिलीप घोष

कोलकाता। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बंगाल के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठक भी की, लेकिन वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप घोष इस बैठक से नदारद रहे। बता दें कि एक सप्ताह से भी कम समय में यह दूसरी बार था जब पूर्व सांसद दिलीप घोष किसी शीर्ष नेता के कार्यक्रम से अनुपस्थित रहे। इससे पहले 29 मई को उत्तरी पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में भी वह शामिल नहीं हुए थे। दिलीप घोष के इस तरह से भाजपा के बड़े नेताओं के कार्यक्रमों से दूरी बनाने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

ससुराल गए थे दिलीप

रविवार को घोष अपनी पत्नी रिंकू मजूमदार के साथ अपने ससुराल गए थे। वहां जब पत्रकारों ने आज की बैठक में शामिल न होने को लेकर उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हर बैठक में मुझे आमंत्रित करना अनिवार्य या आवश्यक नहीं है। हो सकता है कि मुझे कुछ बैठकों में आमंत्रित किया जाए और कुछ में नहीं। वहीं, पार्टी के प्रमुख कार्यक्रमों में घोष की अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि दिलीप दा एक वरिष्ठ नेता हैं। मैं वास्तव में उनकी अनुपस्थिति पर टिप्पणी नहीं कर सकता।

सभी को घोष ने किया खारिज

बता दें कि घोष ने पूर्व मेदिनीपुर के दीघा में नवनिर्मित जगन्नाथ मंदिर के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी। इसे लेकर काफी विवाद हुआ था। तब कई भाजपा नेताओं ने उन पर टीएमसी सुप्रीमो के साथ नजदीकी बढ़ाने और पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया था। हालांकि उन्होंने कहा था कि उन्हें पूजा स्थल पर जाने का पूरा अधिकार है और कोई भी भाजपा के वफादार के रूप में उनकी ईमानदारी और साख पर सवाल नहीं उठा सकता। हालांकि विवाद थमा नहीं और उन्हें पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया।

घोष ने कहा था – शाह के कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया

इससे पहले घोष ने शनिवार को कहा था कि मुझे 1 जून को अमित शाह के कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ काम करूंगा। 29 मई को पीएम मोदी की जनसभा से पहले भी घोष ने कहा था कि उन्हें राज्य भाजपा नेतृत्व ने आमंत्रित नहीं किया।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bjp breakingnews dilip ghosh latestnews politics TMC trendingnews WB

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.