Latest Hindi News : प्रशांत किशोर का दावा : NDA बाहर, नीतीश नहीं लौटेंगे

Read Time:  1 min
प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर
FONT SIZE
GET APP

पटना। जन सुराज पार्टी के संस्थापक और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया है। किशोर ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सीट और उम्मीदवार तय करने में असमर्थ है, और राज्य में यह गठबंधन हार की राह पर है।

JDU की स्थिति चिंताजनक

किशोर ने कहा कि जद (यू) (JDU) की स्थिति और खराब हो गई है। उन्होंने दावा किया,

“राजग निश्चित रूप से बाहर होने वाला है और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में वापस नहीं आएंगे।”

किशोर ने पिछली विधानसभा चुनाव की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि चिराग पासवान ने चुनाव घोषणा से पहले ही बगावत कर दी थी, जिससे JDU की सीट संख्या घटकर 43 रह गई थी।

राजग में अराजकता का माहौल

प्रशांत किशोर ने कहा कि राजग में पूरी तरह अराजकता है। उन्होंने बताया कि यह भी स्पष्ट नहीं है कि भाजपा किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी और JDU कहां उम्मीदवार उतारेगी।

विपक्षी गठबंधन की स्थिति

किशोर ने विपक्षी गठबंधन की स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया गठबंधन) की स्थिति भी बेहतर नहीं है

  • राजद और कांग्रेस के बीच लगातार झगड़ा
  • राज्य के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी का गठबंधन अभी स्पष्ट नहीं

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।