తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : प्रशांत किशोर नहीं लड़ेंगे राघोपुर से चुनाव, अब इस नेता पर दांव

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : प्रशांत किशोर नहीं लड़ेंगे राघोपुर से चुनाव, अब इस नेता पर दांव

पटना। जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने राघोपुर से चुनाव मैदान में न उतरने का फैसला किया है। पार्टी ने इस हाईप्रोफाइल सीट से चंचल सिंह (Chanchal Singh) को उम्मीदवार बनाया है। माना जा रहा है कि प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव को चुनौती देने के लिए अब चंचल सिंह पर भरोसा जताया है।

‘अमेठी जैसी हार’ की बात अब चंचल सिंह को सौंपा जिम्मा

प्रशांत किशोर ने कुछ महीने पहले राघोपुर से अपने अभियान की शुरुआत करते हुए दावा किया था कि वे तेजस्वी यादव को उनके ही गढ़ में “अमेठी (Amethi) जैसी हार” देंगे।
लेकिन अब जन सुराज ने साफ कर दिया है कि इस मिशन को आगे बढ़ाने का काम चंचल सिंह करेंगे। पार्टी ने उन्हें आधिकारिक तौर पर सिंबल भी दे दिया है।

तेजस्वी करेंगे नामांकन, तीसरी बार राघोपुर से मैदान में

राजद नेता तेजस्वी यादव 15 अक्टूबर को राघोपुर सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। यह उनका लगातार तीसरा चुनाव होगा। राघोपुर को राजद का परंपरागत गढ़ माना जाता है, जहां से लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी भी चुनाव जीत चुके हैं।

जन सुराज ने अब तक 116 उम्मीदवारों की घोषणा की

जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने जानकारी दी कि अब तक 116 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा चुके हैं। कई ऐसी सीटें हैं जहां से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अब यह कयास लगभग खत्म हो गए हैं। हालांकि पार्टी की ओर से अंतिम सूची जारी होना बाकी है।

Read More :

टेस्ला का बड़ा ऑफर, EMI पर Model Y अब आसान!

टेस्ला का बड़ा ऑफर, EMI पर Model Y अब आसान!

West Bengal- कोयला खनन मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 12 ठिकानों पर छापा

West Bengal- कोयला खनन मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 12 ठिकानों पर छापा

National- ट्रेड डील के बीच पीएम मोदी ने दिया समृद्धि का संदेश

National- ट्रेड डील के बीच पीएम मोदी ने दिया समृद्धि का संदेश

National- भारत-अमेरिका ट्रेड डील से महंगाई पर असर नहीं- शशि थरूर

National- भारत-अमेरिका ट्रेड डील से महंगाई पर असर नहीं- शशि थरूर

Delhi- लोकसभा में विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा, प्रश्नकाल ठप

Delhi- लोकसभा में विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा, प्रश्नकाल ठप

चुनावी क्राइटेरिया के लिए 6 साल की बच्ची की हत्या

चुनावी क्राइटेरिया के लिए 6 साल की बच्ची की हत्या

30 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी

30 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी

Bihar- आज पेश होगा बिहार का बजट, योजनाओं में महिलाओं-युवाओं को प्राथमिकता

Bihar- आज पेश होगा बिहार का बजट, योजनाओं में महिलाओं-युवाओं को प्राथमिकता

लोनावला ट्रेकिंग हादसा, लॉ छात्रा 390 फीट गहरी खाई में गिरी

लोनावला ट्रेकिंग हादसा, लॉ छात्रा 390 फीट गहरी खाई में गिरी

इस हफ्ते डिप्टी CM का कार्यभार संभालेंगी सुनेत्रा पवार

इस हफ्ते डिप्टी CM का कार्यभार संभालेंगी सुनेत्रा पवार

WB- सीईसी की चेतावनी पर ममता का हमला, बोलीं– सरकार के पिछलग्गू बनकर काम कर रहे

WB- सीईसी की चेतावनी पर ममता का हमला, बोलीं– सरकार के पिछलग्गू बनकर काम कर रहे

Delhi- राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से आम जनता के लिए खुला

Delhi- राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से आम जनता के लिए खुला

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870