पापा हम दोनों बहनों को एक हाथ से पकड़े थे। मम्मी को अपने कंधे पर लटकाकर घर से बाहर निकले। बोले, मम्मी की तबीयत खराब है, अस्पताल चलेंगे।
इसके बाद वे हमें पीछे की गेट से रेलवे स्टेशन लेकर आए। हमें बेंच पर बैठाया और मेरी गोद में मम्मी को लेटा दिया। बोले, ‘पानी लेकर आता हूं, ट्रेन आएगी तो अस्पताल जाएंगे। मम्मी ठीक हो जाएगी।’ हमलोग कई घंटे से इंतजार कर रहे, लेकिन पापा नहीं आए।
इतना कहते ही 5 साल की बच्ची शहनाज जोर-जोर से रोने लगती है।
दरअसल, 24 फरवरी को (Madhepura) मधेपुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर दोपहर 2 बजे एक 5 साल की बच्ची, मां के शव को गोद में लिए बैठी थी। उसे नहीं पता था कि उसकी मां अब कभी नहीं जागेगी। वह वहीं बैठी बार-बार मां का चेहरा सहला रही थी।
इस बीच स्टेशन पर मौजूद लोगों की नजर बच्ची पर पड़ी तो उन्होंने बच्चे से आकर बात की। फिर लोगों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने 5 महीने की प्रेग्नेंट महिला (pregnant woman) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। महिला के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। घटना मधेपुरा के रेलवे स्टेशन की है।
सिलसिलेवार तरीके से जानिए कैसे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में एक गर्भवती महिला की हत्या हुई, और कैसे मां की मौत से अनजान उसकी दो मासूम बेटियां शव के साथ पिता का इंतजार करती रह गईं….
3 महीने से बॉयफ्रेंड संग रह रही थी
बता दें कि महिला की 8 साल पहले पहली शादी हुई थी। वहीं, 6 महीने से उसका दूसरे लड़के से अफेयर चल रहा था।
इसी वजह से उसकी पहले पति से लड़ाई हो गई और वो उससे अलग हो गई। महिला को पहले पति से 2 बेटियां हैं। वहीं, दूसरे बॉयफ्रेंड से वो 5 महीने की प्रेग्नेंट है।

मृतका की पहचान काजल कुमारी(35) के रूप में हुई है। वहीं, उसके पहले पति की पहचान मो.मुर्शिद और दूसरे बॉयफ्रेंड की पहचान मो.अंजार के रूप में हुई है।
8 साल पहले हुई थी लव मैरिज
पुलिस जांच में सामने आया कि काजल ने 2018 में भतखोरा वार्ड 8 के रहने वाले मो.मुर्शीद से लव मैरिज की थी। दोनों का घर भतखोरा गांव में है। मैट्रिक की पढ़ाई के दौरान दोनों को प्यार हो गया था। घरवालों की मर्जी के बिना दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली।
पति-पत्नी मधेपुरा में किराए के घर पर घरवालों से अलग रहते थे। शादी के बाद मुर्शीद मधेपुरा में कुछ साल मजदूरी करता रहा। फिर परिवार के बेहतर जीवन के लिए वह पंजाब चला गया। साल में दो बार मधेपुरा आता और पत्नी-बच्चियों के साथ रहता था।
अन्य पढ़े: Tamil nadu politics : शशिकला की नई पार्टी घोषणा, तमिल राजनीति में हलचल!
साल 2024 में उसने काजल के लिए एक स्मार्टफोन खरीदा था, ताकि वह आसानी से बात कर सकें। इस बीच दंपती की दो बेटियां हुईं।
7 साल सब ठीक चला, फिर 2025 में शुरू हुआ अफेयर
सब ठीक चल रहा था, लेकिन नवंबर 2025 में मुर्शीद को पता चला कि उसकी पत्नी काजल का गांव के ही युवक अंजार से 6 महीने से अफेयर चल रहा है।
वह उसी फोन से रोज घंटों अंजार से बात करती थी, जो मुर्शिद ने खुद से बात करने के लिए गिफ्ट किया था। इसके बाद मुर्शिद ने मधेपुरा आकर अपनी पत्नी को बहुत समझाया। बेटियों की कसम तक दी, लेकिन वो नहीं मानी। मुर्शिद ने काजल से इतना तक कह दिया था कि वो उसे अपने साथ पंजाब लेकर जाएगा, लेकिन काजल नहीं मानी।
10 दिसंबर को काजल बॉयफ्रेंड अंजार के साथ फरार
10 दिसंबर 2025 को काजल घर छोड़कर अंजार के साथ चली गई। मुर्शीद ने उसे बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। करीब 3 महीने से काजल अंजार के घर में लिव-इन में रह रही थी। दोनों बेटियां भी उसके साथ ही थीं।
अन्य पढ़े: