పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Latest Hindi News : प्रियंका गांधी बोलीं-150 साल पुराने राष्ट्रगीत पर अब बहस क्यों?

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: December 8, 2025 • 5:23 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

नई दिल्ली। लोकसभा में सोमवार को वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर आयोजित विशेष चर्चा के दौरान सदन में राजनीतिक तापमान अचानक बढ़ गया। दरअसल वायनाड (Vaynad) से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने इस बहस की आवश्यकता पर ही सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् 150 वर्षों से देश की आत्मा का हिस्सा रहा है और 75 वर्षों से भारतीयों के दिल में बसा हुआ है, तो आज इस पर बहस क्यों? प्रियंका ने खुद ही इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि क्योंकि बंगाल का चुनाव आ रहा है और मोदी जी उसमें अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी, आज सरकार उन्हीं पर आरोप लगा रही है। प्रियंका गांधी के इस बयान पर सदन में हंगामा मच गया।

भाजपा का पलटवार

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रियंका के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वंदे मातरम् राष्ट्रभक्तों के लिए ऊर्जा है।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “कुछ लोगों को इस गीत से एलर्जी है। जिन्ना के मुन्ना को भी वंदे मातरम् से दिक्कत है।”उनके इस बयान पर विपक्ष ने तीखी आपत्ति जताई।

अन्य पढ़ें: INDIGO- इंडिगो के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

अखिलेश यादव का तंज

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि वंदे मातरम् वह गीत है जिसने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देश को जोड़ा था। आज के दरारवादी लोग उसी गीत से देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम् सिर्फ गाने के लिए नहीं, बल्कि निभाने के लिए है।”

वंदे मातरम् का इतिहास

वंदे मातरम् भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का प्रमुख प्रेरणास्रोत रहा है। इसे बंकिम चंद्र चटर्जी ने 7 नवंबर 1875 को अक्षय नवमी के दिन लिखा था। यह 1882 में उनके उपन्यास आनंदमठ के साथ पहली बार सामने आया। 1896 में कांग्रेस अधिवेशन में रवींद्रनाथ टैगोर ने पहली बार इसे मंच से गाया था। यह क्षण राष्ट्रीय चेतना की शुरुआत का प्रतीक बन गया

वंदे मातरम गीत कब और किसने लिखा था?

‘वंदे मातरम’ गीत बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने 1870 के दशक में (संभवतः 1875 में) लिखा था, और यह पहली बार उनके उपन्यास ‘आनंदमठ’ (1882) में प्रकाशित हुआ था; इसे 1896 के कांग्रेस अधिवेशन में पहली बार सार्वजनिक रूप से गाया गया 

Read More :

# Priyanka Gandhi news # Vande Matram News # Vaynad News #Akhilesh yadav news #Bakim chandra Chatarjee News #Breaking News in Hindi #Hindi News #Latest news #Ravindra taigore News

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.