Ranthambore : प्रियंका गांधी के बेटे ने मंगेतर संग की टाइगर-सफारी

Read Time:  1 min
प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी
FONT SIZE
GET APP

सवाई माधोपुर में रणथम्भौर की यात्रा

प्रियंका गांधी के बेटे और उनकी मंगेतर ने राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित रणथम्भौर नेशनल पार्क में टाइगर-सफारी का आनंद लिया।

सवाई माधोपुर के रणथंभौर (Ranthambore) में न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर पर्यटकों की भारी भीड़ है। वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी मंगलवार को यहां पहुंचीं। प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी मंगेतर अवीवा के साथ टाइगर सफारी की और साइटिंग का लुत्फ लिया। दोनों कैप पहने हुए दिखाई दिए

बताया जा रहा है कि परिवार 4 दिन तक रणथम्भौर में रुकेगा। चर्चा है कि ​रेहान और (Aviva Beg) अवीवा बेग की रिंग सेरेमनी हो सकती है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। होटल शेर बाग के मालिक जैसल सिंह के बेटे का बुधवार को जन्मदिन है। इसमें पूरे परिवार के शामिल होने की संभावना है।

चार दिन तक रणथंभौर में रुकने का कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार- मंगलवार दोपहर 12.45 बजे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का काफिला रणथंभौर पहुंचा। रास्ते पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। शेर बाग होटल परिसर में भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

अन्य पढ़े: Uttarakhand : सुरंग के अंदर दो लोको ट्रेनें टकराईं

सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी 4 दिन तक रणथंभौर में प्रवास करेंगे। इस दौरान वे रेहान वाड्रा की मंगेतर अवीवा बेग के परिवार के साथ पांच सितारा होटल ‘शेर बाग’ में ठहरेंगे। प्रवास के दौरान दोनों नेता अपने परिजनों के साथ टाइगर रिजर्व का भ्रमण करेंगे। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के आने से रणथंभौर में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर हलचल बढ़ गई है।

इस साल राहुल का दूसरा और प्रियंका का तीसरा दौरा

रणथंभौर टाइगर रिजर्व गांधी परिवार का पसंदीदा स्पॉट है। इस साल राहुल गांधी का यह दूसरा रणथंभौर दौरा है। जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा तीसरी बार यहां पहुंची हैं।

रेहान और अवीवा ने दोपहर में टाइगर सफारी की। इस दौरान मिश्र दर्रा गेट के पास बाघिन T 107 नजर आई। इसके साथ बाघिन रिद्धि के तीनों शावक जोन नंबर चार में T 2504, T 2505 और T 2506 में अठखेलियां करते हुए नजर आए।

रणथंभौर में रेहान और अवीवा बेग के रिंग सेरेमनी की चर्चा, लेकिन पुष्टि नहीं ​​​​​​कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान और अवीवा बेग की रिंग सेरेमनी की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। रेहान और अवीवा बेग बचपन के दोस्त हैं। रेहान ने हाल ही में अवीवा बेग को प्रपोज किया था।

बिजनेसमैन की बेटी हैं अवीवा बेग

अवीवा दिल्ली के एक प्रतिष्ठित बिजनेस परिवार से आती हैं। उनके पिता इमरान बेग एक बिजनेसमैन हैं। वहीं उनकी मां नंदिता बेग एक जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका गांधी वाड्रा और नंदिता बेग पुरानी दोस्त हैं। नंदिता बेग ने कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ के इंटीरियर डिजाइन पर भी काम किया है, जिससे दोनों परिवारों के रिश्ते और गहरे हुए।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।