National : प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से कहा- बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करें

Read Time:  1 min
प्रियंका
प्रियंका
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली,। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 29 मई से शुरू हुई बारिश के बाद अब तक बाढ़ और संबंधित घटनाओं में कम से कम 34 लोगों की जान जा चुकी है। सबसे अधिक 10 मौतें असम में हुई हैं, जबकि अरुणाचल प्रदेश में 9, मेघालय व मिजोरम में 6-6, त्रिपुरा में 2 और नागालैंड में 1 व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है।

केंद्र और राज्य सरकारों से प्रियंका गांधी ने की अपील

ऐसे हालात में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बाढ़ पीडि़तों की हर संभव मदद करने के लिए कहा है। इस गंभीर स्थिति पर देश के प्रमुख नेताओं ने भी दु:ख व्यक्त करते हुए लोगों से राहत कार्यों में सहयोग की अपील की है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए कहा, कि असम, अरुणाचल समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश से हुई मौतों का समाचार अत्यंत दुखद है। लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। ईश्वर सभी की रक्षा करें। केंद्र और राज्य सरकारों से अपील है कि राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई जाए। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभावितों की हरसंभव मदद करें।

केजरीवाल ने संवेदना जता की अपील

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, देश के नॉर्थ-ईस्ट हिस्से में भारी बारिश और लैंडस्लाइड से हुई मौतें बेहद दुखद हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें। असम में मौजूद आप कार्यकर्ता राहत कार्यों में प्रशासन की मदद करें।

गृह मंत्री शाह ने कहा- सरकार पीड़ितों की मदद कर रही

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से बात की और बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। इसके साथ गृह मंत्री शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, कि मोदी सरकार पूर्वोत्तर के भाइयों-बहनों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। किसी भी आपदा से निपटने के लिए केंद्र सरकार हरसंभव मदद दे रही है। आपदाग्रस्त राज्यों की सरकारें और राहत एजेंसियां फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में लगी हैं। कई इलाकों में बिजली, पानी और यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है।

Read more : राहुल गांधी के दौरे से पहले हरियाणा कांग्रेस में हलचल

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।