देश के कई हिस्सों में ठंड और कोहरा, 100 ट्रेनें लेट
यूपी में शीतलहर और कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से पारा तेजी से गिर रहा है। प्रदेश में नैनीताल (6°C)-शिमला (11°C) से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। यूपी के 26 जिले शिमला से ज्यादा ठंडे हैं।
यूपी 24 घंटे के न्यूनतम तापमान की बात करें तो बाराबंकी (4.5°C) के साथ सबसे ठंडा रहा। इटावा में पारा 6.4°C, शाहजहांपुर 6.5°C, कानपुर और बुलंदशहर में 7°C रिकॉर्ड किया गया। सोमवार सुबह लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर सहित 40 जिलों में घना कोहरा छाया है।
कई जगह विजिबिलिटी 10 मीटर तक पहुंच गई है। ज्यादातर जगहों पर सड़कों पर सन्नाटा छाया है। लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज और इटावा समेत तमाम रेलवे स्टेशनों पर 100 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कानपुर-काशी समेत कई एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स भी तय समय से देरी से उड़ान भर रही हैं।
अन्य पढ़े: Jodhpur : ब्रेन डेड 5 साल के मासूम ने बचाईं दो जिंदगियां
कोहरे के चलते दो हादसे हुए हैं। इसमें 5 की जान चली गई है। 12 लोग घायल हुए हैं।
- सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते खड़े ट्रक में अर्टिगा कार जा घुसी। हादसे में बाप-बेटे समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 घायल हैं।
- कानपुर में रविवार देर रात घने कोहरे के कारण दो बाइकों में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।
बांदा में कड़ाके की ठंड की वजह से किसान और एक युवक की मौत हो गई। डॉक्टर पीके गुप्ता ने बताया कि सर्दी के कारण किसान को दिल का दौरा पड़ा और उनकी जान चली गई। सरकार भी अलर्ट मोड पर है। रायबरेली, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, जौनपुर और उन्नाव में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।
लखनऊ-बरेली समेत कई शहरों में स्कूलों की टाइमिंग बदल गई है। लोगों से बेवजह घर से न निकलने की अपील की गई है। हाईवे पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट 60 से 80 के बीच कर दी गई है। किसानों का कहना है कि कोहरा गेहूं की फसल के लिए अच्छा है, लेकिन आलू, दलहन और मटर को नुकसान हो रहा है।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का मालिक कौन है?
इसका विकास उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीईआईडीए) द्वारा किया गया है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सुल्तानपुर जिले के कुरेभर के पास अखलकिरी करवाट गांव में विमानों की आपातकालीन लैंडिंग के लिए 3.2 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी है।
अन्य पढ़े: