తెలుగు | Epaper

Indore- पीड़ितों के बीच पहुंचे राहुल गांधी, कहा- मदद और जिम्मेदारी मेरा धर्म

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Indore- पीड़ितों के बीच पहुंचे राहुल गांधी, कहा- मदद और जिम्मेदारी मेरा धर्म

इंदौर। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को इंदौर (Indore) के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और बॉम्बे हॉस्पिटल जाकर वहां भर्ती पीड़ित मरीजों का हाल-चाल जाना।

राजनीति करने नहीं, जिम्मेदारी निभाने आया हूं: राहुल गांधी

पत्रकारों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि वे यहां राजनीति करने नहीं बल्कि पीड़ित लोगों की मदद करने और अपनी जिम्मेदारी निभाने आए हैं। उन्होंने दूषित पेयजल की आपूर्ति को लेकर सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए।

दूषित पानी से मौतें, सरकार जिम्मेदारी नहीं निभा रही

भागीरथपुरा में पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Confrence) में राहुल गांधी ने कहा कि शुद्ध पेयजल की जगह प्रदूषित पानी की आपूर्ति यहां की सबसे गंभीर समस्या है, जिसकी वजह से लोगों की जान गई है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ इंदौर की समस्या नहीं है, बल्कि प्रदेश के कई शहरों में इसी तरह की स्थिति बनी हुई है और सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच रही है।

विपक्ष के नेता होने के नाते पीड़ितों के साथ खड़ा होना कर्तव्य

दूषित जल से हुई मौतों पर राजनीति करने के आरोपों को खारिज करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वे लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं और पीड़ितों से मिलना तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाना उनका दायित्व है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर पानी की समस्या का समाधान निकालेंगे।

बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों से की मुलाकात

इससे पहले राहुल गांधी इंदौर एयरपोर्ट पहुंचते ही सीधे बॉम्बे हॉस्पिटल गए, जहां उन्होंने दूषित पानी से बीमार पड़े मरीजों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उन्होंने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

भागीरथपुरा में पैदल घूमकर लिया हालात का जायजा

इसके बाद राहुल गांधी भागीरथपुरा पहुंचे और गलियों में पैदल घूमकर दूषित जल से प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

Read Also- लाल किले की सुरक्षा में बड़ा कदम, पहली बार लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता

राहुल गांधी दूषित पेयजल के कारण जान गंवाने वाली गीता देवी के परिजनों से भी मिले। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और चेक सौंपे।

Read More:

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870